नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जुवाड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में एक गंभीर, कई घायल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जुवाड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में एक गंभीर, कई घायल


WhatsApp Icon

22/09/2025 8:50 PM Total Views: 489795

सारणी। बैतूल से सारणी जा रही एक बस और सारणी से बैतूल लौट रही एक कार की जुवाड़ी के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार नितेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में भर्ती कराया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

 

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नागपुर का रहने वाला है घायल युवक

घायल नितेश नागपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रवि अधिकारी ने बताया कि नितेश के माथे और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें हैं। वहीं, बस में सवार आठ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अचानक अनियंत्रित होकर टकराई कार: यात्री

बस में सवार यात्री बिरजू बारस्कर निवासी भोगाईखापा ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही 112 डायल और थाना मोबाइल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031