नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, स्वच्छता और व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, स्वच्छता और व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश


WhatsApp Icon

21/09/2025 5:47 PM Total Views: 463127

बैतूल। बैतूल जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में वार्डों के अंदर भीड़ पाए जाने और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं होने पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वार्डों में भीड़ पर जताई नाराजगी, विजिटर पास अनिवार्य करने के निर्देश

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अस्पताल में वार्डों के अंदर भीड़ पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि बिना विजिटर पास के कोई भी व्यक्ति मेडिकल वार्डों में प्रवेश न करे। उन्होंने विजिटर पास की जांच के लिए अधिकृत व्यक्ति नियुक्त करने और वार्ड प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर्स को भी विजिटर पास होने के उपरांत ही परिजनों को प्रवेश देने के निर्देश दिए, ताकि वार्डों में भीड़ की स्थिति न बने और मरीजों एवं चिकित्सकों को भी असुविधा न हो।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

स्वच्छता पर दिया विशेष ध्यान, गार्डन डेवलप करने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वच्छता मानक अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर कलेक्टर ने साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सामने गार्डन डेवलप करने के पूर्व निर्देशों के बावजूद प्रगति दिखाई नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की। सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने बताया कि गार्डन डेवलप के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लोगों से ली जानकारी, दिव्यांग छात्रा को तत्काल दिया प्रमाण पत्र

कलेक्टर सूर्यवंशी ने अस्पताल में लोगों से आत्मीय चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय चिचोली की दिव्यांग छात्रा अनीता चौहान ने बताया कि उन्हें परीक्षा में लेखन सहायता के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. घोरे ने तत्काल प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कर छात्रा को दिया।

अधिकारियों ने भी लिया व्यवस्थाओं का जायजा

इस दौरान एसडीएम अभिजीत सिंह, सीएमओ सतीश मत्सेनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। उम्मीद है कि इस निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में तेजी से काम करेगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930