नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सेवा पखवाड़ा में भाजपा का रक्तदान शिविर, 112 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, विधायक पंडाग्रे ने की सराहना – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सेवा पखवाड़ा में भाजपा का रक्तदान शिविर, 112 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, विधायक पंडाग्रे ने की सराहना


WhatsApp Icon

21/09/2025 11:50 AM Total Views: 463135

सारणी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सारणी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सारणी और बगडोना मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के आरएओ कार्यालय में आयोजित इस शिविर में कुल 112 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

विधायक पंडाग्रे ने युवाओं की सराहना की

रक्तदान शिविर में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं के अभूतपूर्व उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर आप चिकित्सक नहीं हैं तो रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने जैसा पुनीत कार्य अवश्य करें, क्योंकि रक्तदान सबसे पुनीत और महादान है, जिससे आप अनजाने में किसी पीड़ित का जीवन बचाकर एक परिवार को नवजीवन देने का ईश्वरतुल्य कार्य करते हैं, जो अवर्णनीय है। उन्होंने भाजपा के दोनों मंडलों, कार्यकर्ताओं और समस्त रक्तवीरों का अभिनंदन किया, जिनके सहयोग और रक्तदान से निर्धारित लक्ष्य से अधिक संख्या में रक्तदान संभव हो पाया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जिले में अधिकतम रक्तदान का दावा

सारणी मंडल प्रभारी राजेश आहुजा और विशाल सिंह ने भी सारणी मंडल द्वारा रक्तदान शिविर में अपने लक्ष्य से अधिक संख्या में रक्तदान होने पर प्रशंसा व्यक्त कर रक्तवीरों का आभार प्रकट किया। आयोजकों ने दावा किया कि सारणी बगडोना मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 112 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, जो अनुमानतः जिले में भाजपा के मंडलों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में अधिकतम संख्या है। सारणी मंडल से तकरीबन 75 से 80 और बगडोना मंडल से 30 से 35 रक्तवीरों ने बढ़चढ़कर रक्तदान जैसे महादान में हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर में स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक व खेल गतिविधियों से जुड़े रक्तवीरों ने भी अपना कर्तव्य निभाया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नेताओं ने किया संबोधित

कार्यक्रम को बगड़ोना मंडल प्रभारी विशाल सिंह ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने भी संबोधित करते हुए सारणी बगडोना मंडल को सफल रक्तदान शिविर आयोजन पर साधुवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सालय परिवार और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930