नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अंतिम संस्कार के लिए भी नसीब नहीं हो रही सूखी लकड़ी, वन विभाग के डिपो से मिल रही गीली लकड़ियां, लोगों में आक्रोश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अंतिम संस्कार के लिए भी नसीब नहीं हो रही सूखी लकड़ी, वन विभाग के डिपो से मिल रही गीली लकड़ियां, लोगों में आक्रोश


WhatsApp Icon

20/09/2025 12:44 PM Total Views: 463149

सारणी। सारणी में अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों को सूखी लकड़ी नसीब नहीं हो रही है। नगरपालिका परिषद सारणी के वार्ड नंबर 10 में स्थित वन विभाग के लकड़ी डिपो से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए गीली लकड़ी मिल रही है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, वन विभाग द्वारा इसके लिए 7 सौ 50 रुपए प्रति कुंटल की दर से राशि ली जाती है, लेकिन इसके बावजूद भी शहर के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ी नहीं मिल पा रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

परेशान हो रहे लोग

लोगों का कहना है कि इससे उन्हें अंतिम संस्कार के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रही है। कई लीटर डीजल और रबर के टायर का उपयोग करने के बाद ही गीली लकड़ी जल पाती हैं, तब तक अंतिम संस्कार में शामिल लोग परेशान होते रहते हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बारिश ने बढ़ाई समस्या

बीते दिनों हुई बारिश के चलते वन विभाग में अव्यवस्थित खुले में रखी लकड़ियां डिपो में पूरी तरह गीली हो गई हैं। इससे वहां रखी लकड़ियों की ढेर पूरी तरह से पानी पी चुकी हैं। यहीं से लोगों की परेशानी शुरू हो गई है।

बारिश में हमेशा होती है परेशानी

हालांकि बारिश के पूरे सीजन में ही शहर वासियों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। इसके बावजूद वन विभाग के जिम्मेदार अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ी भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।

खुले में रखी हैं लकड़ियां

डिपो के खुले मैदान में लकड़ी रखी हुई है। परिसर में बारिश के कारण सभी लकड़ियों के ढेर भीगते रहते हैं। इस तरह से बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ी मिल पाना ही संभव नहीं हो पा रहा है।

स्थाई समाधान की मांग

लोगों ने वन विभाग से इस समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि वन विभाग के जिम्मेदारों को आम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए इस समस्या का स्थाई समाधान कर परेशानी को दूर करना चाहिए, ताकि उन्हें बारिश के दिनों में भी अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ी मिल सके और श्मशान घाट पर शव को जलाने में उन्हें घंटों परेशान न होना पड़े।

दो श्मशान घाट, एक ही डिपो

नगर पालिका सारनी में 2 श्मशान घाट हैं और दोनों में ही अंतिम संस्कार के लिए इसी डिपो से लकड़ी ले जाई जाती है।

पैसे लेते हैं तो जिम्मेदारी भी निभाएं: लोग

इसको लेकर लोगों का कहना है कि जब वन विभाग 7 सौ 50 रुपए प्रति कुंटल राशि लेता है तो उनकी जिम्मेदारी है कि वे सूखी लकड़ी भी उपलब्ध कराएं। इसका वे चाहें तो प्रयास कर सकते हैं, लेकिन ऐसा किया नहीं जाता है।

समाधान के सुझाव

लोगों का सुझाव है कि डिपो के अंदर अंतिम संस्कार के लिए बारिश के दिनों में लकड़ियों को बारिश में भीगने से बचाने की जरूरत है। इसके लिए वन विभाग द्वारा या तो परिसर की पुराई कराकर ऊंचाई बढ़ाई जा सकती है या फिर वहां चबूतरा बनाकर उसके ऊपर टीन शेड लगाकर लकड़ी को बारिश में गीला होने से बचाया जा सकता है।

इस दिशा में नगर के समाज सेवियों को आगे आकर काम कराने की जरूरत है या फिर वन विभाग खुद ही पहल करके इस तरह का समाधान कर सकता है।

उक्त विषयों पर चर्चा करने के लिए उत्तर वन मंडल परिक्षेत्र सारनी अधिकारी सारणेन्दु नायक से उनके दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930