नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पांढुर्ना A.S.I की मौत, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पांढुर्ना A.S.I की मौत, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर


WhatsApp Icon

15/09/2025 5:28 PM Total Views: 489742

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांढुर्ना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) सौरभ राजपूत (30) की मौत हो गई। घटना नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर चंदनगांव के पास हुई।

होटल से निकलते ही हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ASI सौरभ राजपूत अपने दोस्तों के साथ होटल में डिनर करने गए थे। रात करीब 10 बजे जब वे होटल से बाहर निकल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि जब सौरभ के दोस्त बाइक में पेट्रोल डलवाने गए तो सौरभ सड़क पार कर पैदल आगे बढ़ने लगे। तभी कुछ लोगों को उन्होंने रोड की दूसरी तरफ सांप मारते हुए देखा तो रुक गए। सौरभ भी सड़क पार कर देखने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने डिवाइडर पार किया, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

12 फीट ऊपर उछले, 35 फीट दूर गिरे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरभ करीब 12 फीट ऊपर तक उछले और 35 फीट आगे जाकर गिरे। इस खौफनाक मंजर का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों ने तुरंत सौरभ को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षक आशीष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी।

आरोपी कार चालक की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और ड्राइवर की तलाश कर रही है।

परिवार में शोक की लहर

सौरभ राजपूत (30) के परिवार में पत्नी, तीन साल की बेटी, माता-पिता और बड़े भाई हैं। बड़े भाई जालंधर में एयरफोर्स में हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वह छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।

ASI सौरभ राजपूत की असामयिक मौत से पुलिस विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके साथी पुलिसकर्मी और परिजन गहरे सदमे में हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031