नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पीथमपुर ऑयल कंपनी में गैस रिसाव, तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पीथमपुर ऑयल कंपनी में गैस रिसाव, तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत


WhatsApp Icon

07/09/2025 9:28 PM Total Views: 463159

इंदौर। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ऑयल कंपनी में काम कर रहे तीन कर्मचारी गैस रिसाव की चपेट में आने से मारे गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटना पीथमपुर के बगदून थाना इलाके में स्थित सागर श्री ऑयल कंपनी में हुई। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे तीन कर्मचारी सुनील (35), दीपक (30) और जगदीश (निवासी इंडोरमा पीथमपुर) को बेहोशी की हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्लांट में काम करते समय हुआ रिसाव

कंपनी के मैनेजर लोकेश गुप्ता ने बताया कि तीनों कर्मचारी प्लांट पर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक गैस का रिसाव हुआ, जिसकी चपेट में सबसे पहले एक मजदूर आया और बेहोश हो गया। इसके बाद बाकी के दो साथी उसे बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए।

प्रशासन ने शुरू की जांच, सुरक्षा मानकों पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पीथमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बगदून टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों द्वारा अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या कंपनी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे? क्या कर्मचारियों को गैस रिसाव से निपटने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया गया था?

श्रमिक संगठनों ने जताया आक्रोश, मुआवजे की मांग

इस घटना को लेकर श्रमिक संगठनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि सरकार पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों द्वारा अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों की जांच करे और सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930