नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भाजपा कार्यालय में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, धूमधाम से हुआ विसर्जन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भाजपा कार्यालय में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, धूमधाम से हुआ विसर्जन


WhatsApp Icon

07/09/2025 7:47 PM Total Views: 463158

सारणी। सारणी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में विराजित श्री गणेश महाराज का हवन पूजन और विसर्जन कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में भक्तगण भी उपस्थित थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शनिवार को भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री कमलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, भाजपा जिला कार्यालय सह मंत्री व विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि जी.पी. सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पी.जे. शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम की उपस्थिति में प्रातः काल 10 बजे गणेश भगवान की हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

विशाल भंडारे का आयोजन

हवन पूजन के बाद दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के सभी कार्यकर्ताओं और सारणी नगर के सभी भक्तगणों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण की।

बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ विसर्जन

शाम को 4:00 बजे कार्यकर्ताओं का विशाल जुलूस मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत के नेतृत्व में जबरदस्त आतिशबाजी और बैंड बाजा के साथ बाबा के विसर्जन के लिए निकला। यह जुलूस सारणी शॉपिंग सेंटर, केंद्रीय विद्यालय, जय स्तंभ चौक से होता हुआ विसर्जन स्थल छठ घाट पहुंचा। छठ घाट में सभी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ सतपुड़ा जलाशय में विधि विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि गणेश पूजा की परंपरा सनातन धर्म में आदिकाल से चली आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी पिछले 15 सालों से कार्यालय में गणेश पूजा का आयोजन करती आ रही है। समय-समय पर तात्कालिक मंडल अध्यक्षों ने गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया है, इस क्रम में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत के नेतृत्व में इस वर्ष पूजा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पधारे नगर के सभी नागरिकों, सभी भक्तगण एवं सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं सफल आयोजन की बहुत-बहुत बधाई।

जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष ने भी किया संबोधित

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह एवं जगदीश पवार ने भी सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर बैंड बाजों के ताल पर नृत्य करते हुए जबरदस्त आतिशबाजी के साथ बाबा को विसर्जित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि जी.पी. सिंह, पूर्व महामंत्री अनिल बतरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930