नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आवारा मवेशी बने जानलेवा, सड़क हादसे में युवक की मौत, प्रशासन गहरी नींद में – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आवारा मवेशी बने जानलेवा, सड़क हादसे में युवक की मौत, प्रशासन गहरी नींद में


WhatsApp Icon

06/09/2025 9:56 AM Total Views: 463187

सारणी। सारणी शहर में आवारा मवेशियों की समस्या अब जानलेवा हो गई है। बीती रात शोभापुर स्टेट बैंक के पास सड़क पर बैठी गाय से टकराकर पप्पू कुशवाहा नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उन्हें सिर व शरीर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आईं और इलाज के लिए घोड़ाडोंगरी ले जाते वक्त रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे, मवेशी बने मौत का कारण

यह कोई पहला मामला नहीं है। बैकुंठ धाम आश्रम के पास हुई दुर्घटना में गाय का पैर टूटा और एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ। काली माई मंदिर के पास भी एक बुजुर्ग वाहन सहित गिर पड़े। इन घटनाओं से साफ है कि सड़क पर बैठे मवेशी अब मौत का कारण बनते जा रहे हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

दिखावे के लिए चला रेस्क्यू अभियान

26 अगस्त को सड़क पर बैठने से 10 गायों की मौत हो चुकी है। तब नगर पालिका प्रशासन ने महज दो-तीन दिन दिखावे के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसके बाद हालात जस के तस हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गौशाला अधर में, किसकी जिम्मेदारी?

गौशाला का निर्माण अब तक अधर में है। यदि समय रहते यह कार्य हो जाता तो न गायों की मौत होती और न ही इंसानों की जिंदगी पर संकट आता। रात के अंधेरे में वाहन चालकों को अचानक सड़क पर बैठी गाय नजर नहीं आती और हादसा हो जाता है। आखिरकार इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

क्या प्रशासन को परवाह नहीं?

क्या प्रशासन को आमजन की जिंदगी और गौमाता की सुरक्षा की परवाह नहीं है? इस सवाल का जवाब सारणी की जनता जानना चाहती है।

टीन शेड का निर्माण क्यों नहीं?

यदि नगर के अलग-अलग इलाकों में टीन शेड का निर्माण किया जाए तो बारिश और धूप से बचने के लिए गौमाता वहीं आश्रय पा सकेगी। इससे न केवल दुर्घटनाएं कम होंगी बल्कि मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान मिलेगा।

प्रशासन कब जागेगा?

नगर पालिका प्रशासन को अब जवाबदेह बनना होगा और तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने होंगे। अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा? क्या और मौतों का इंतजार होगा या जनता की आवाज़ सुनकर कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे?

इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी सी.के मेश्राम को कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। उनकी चुप्पी भी सवाल खड़े करती है।

जनता में आक्रोश, ठोस कार्रवाई की मांग

पप्पू कुशवाहा की मौत से सारणी शहर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने और आवारा मवेशियों की समस्या का समाधान करने की मांग की है। यदि प्रशासन जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो जनता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930