नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
55 वर्षीय दुकान संचालक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

55 वर्षीय दुकान संचालक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम


WhatsApp Icon

19/08/2025 9:18 AM Total Views: 463186

सारणी। सारणी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, शिवाजी ग्राउंड के पास निवास करने वाले रसवंती आइसक्रीम दुकान संचालक डालचंद बडगुर्जर (उम्र 55 वर्ष) ने मंगलवार को अज्ञात कारणों से अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि जब डालचंद ने यह कदम उठाया, डालचंद के छोटे भाई चंद्रशेखर ने बताया कि बड़े भाई को लकवे की शिकायत थी फिर भी वे चल फिर लेते थे। उस समय परिवार के सभी सदस्य बहू की डिलीवरी के लिए बैतूल अस्पताल गए हुए थे। जब वे घर वापस लौटे, तो उन्होंने डालचंद का शव फांसी पर लटका देखा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

डालचंद के आत्महत्या करने से उनके परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस उनके परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930