नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
संभागायुक्त के.जी.तिवारी का भौंरा स्वास्थ्य केंद्र पर छापा, नदारद मिले डॉक्टर, नर्सों को नोटिस, लापरवाही पर बरसे कमिश्नर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

संभागायुक्त के.जी.तिवारी का भौंरा स्वास्थ्य केंद्र पर छापा, नदारद मिले डॉक्टर, नर्सों को नोटिस, लापरवाही पर बरसे कमिश्नर


WhatsApp Icon

05/08/2025 12:17 AM Total Views: 463205

बैतूल। बैतूल जिले के भौंरा में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए संभागायुक्त के.जी.तिवारी ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। वरिष्ठ संयुक्त संचालक स्वास्थ्य श्री सुरेश बोध के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौंरा पहुंचे कमिश्नर तिवारी ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, लेकिन उन्हें वहां कई खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कमिश्नर तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नव प्रसूताओं से सीधे संवाद किया और उनसे चिकित्सकों, नर्सों एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति और उनके व्यवहार की जानकारी ली। प्रसूताओं ने स्टाफ के व्यवहार को लेकर संतोष जताया, लेकिन चिकित्सा स्टाफ की अनुपस्थिति पर कमिश्नर का पारा चढ़ गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अनुपस्थित मिले कर्मचारी, कमिश्नर ने लगाई फटकार

निरीक्षण के समय चिकित्सा स्टाफ की अनुपस्थिति पाए जाने पर संभागायुक्त तिवारी ने गहरी नाराज़गी जताई और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), बैतूल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तत्काल कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया और एक बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ई-केवाईसी कार्यों में धीमी प्रगति पर सचिव को फटकार

इसके बाद कमिश्नर तिवारी ने ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया और ई-केवाईसी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रगति को असंतोषजनक पाया और पंचायत सचिव को एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री जैसवाल भी उपस्थित रहे।

कमिश्नर की कार्रवाई का संदेश

संभागायुक्त के.जी.तिवारी का यह औचक निरीक्षण यह संदेश देता है कि प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने न केवल अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई की, बल्कि व्यवस्थाओं को सुधारने के भी निर्देश दिए। अब देखना यह है कि इन निर्देशों का कितना पालन होता है और क्या भौंरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो पाती हैं या नहीं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930