नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नपा सारनी में स्ट्रीटलाइट बंद, दिन में जल रही रोशनी, वार्ड 03 में बढ़ी चोरियों से बढ़ा जनता का रोष – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नपा सारनी में स्ट्रीटलाइट बंद, दिन में जल रही रोशनी, वार्ड 03 में बढ़ी चोरियों से बढ़ा जनता का रोष


WhatsApp Icon

29/07/2025 4:53 PM Total Views: 463204

सारणी। जिले की बड़ी और बहुचर्चित नगर पालिका सारनी इन दिनों स्थानीय जनता के गुस्से और आक्रोश का केन्द्र बनी हुई है। हितग्राहियों द्वारा लाखों रुपए अदा करने के बाद भी नगर पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें रात में चालू नहीं हो रही हैं, बल्कि दिन में जलाया जा रहा है। नगर पालिका में पदस्थ बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की इस अजीबोगरीब हरकत से आम लोगों में भारी निराशा और सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर रात को रोशनी की आवश्यकता होती है या दिन में।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सारणी नगर पालिका पर आरोप है कि उसने लाखों रुपये लेने के बाद भी सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं की हैं, बल्कि दिन में लाइटें जलाकर बिजली की बर्बादी की जा रही है। ऐसा लगता है मानो नगर पालिका में पदस्थ बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को रात में नहीं, बल्कि दिन में लाइट की जरूरत पड़ती है!

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

रात में अंधेरा, चोरों का राज

सारनी के विभिन्न हिस्सों में कई दिनों से यह स्थिति देखने को मिल रही है कि स्ट्रीट लाइटें रात के समय बंद रहती हैं जबकि दिन में अनुचित रूप से चालू की जाती हैं। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब वार्ड क्रमांक 03 के दो मकानों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार इस घटना को नगर पालिका की कर्मचारियों की अव्यवस्था तथा चोरी की बढ़ती वारदातों के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है मानो नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और चोरों के बीच मिलीभगत हो ताकि अज्ञानता के बहाने चोरी पर रोक ना लग सके।

“यह कैसी व्यवस्था है? हम टैक्स भरते हैं, लेकिन हमें सुरक्षा नहीं मिलती। रात में सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं और चोर आराम से चोरी करके चले जाते हैं,” एक स्थानीय निवासी ने गुस्से से कहा। “क्या नगर पालिका चाहती है कि हम अपने घरों में ताला लगाकर बैठ जाएं?”

लाखों रुपये लेने के बाद भी सुविधा नदारद

लोगों का कहना है कि नगर पालिका नगर के कालोनियों में स्ट्रीट लाइट के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

जांच और कार्रवाई की मांग

सारणी के नागरिकों ने इस मामले की तत्काल जांच की मांग की है और दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि नगर पालिका जल्द ही स्ट्रीट लाइटों की समय पर सुचारु व्यवस्था सही नहीं करती है, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

सारणी नगर पालिका में स्ट्रीट लाइटों की यह दुर्दशा एक गंभीर मुद्दा है। यह न केवल नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है, बल्कि नगर पालिका के भ्रष्टाचार और लापरवाही को भी उजागर कर रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या सारणी के लोगों को रात में सुरक्षित चलने का अधिकार मिल पाता है या नहीं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930