नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
7 साल बाद तेलंगाना से अपहृत बालक सकुशल बरामद, परिवार को मिली राहत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

7 साल बाद तेलंगाना से अपहृत बालक सकुशल बरामद, परिवार को मिली राहत


WhatsApp Icon

27/07/2025 1:40 AM Total Views: 390009

बैतूल। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देशों में चलाए गए विशेष अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना आमला की टीम ने 7 वर्ष पूर्व लापता हुए एक नाबालिग बालक को तेलंगाना के सिकंदराबाद से सकुशल बरामद कर एक सराहनीय कार्य किया है। यह उपलब्धि बैतूल पुलिस की सघन जांच, समन्वित टीमवर्क और तकनीकी दक्षता की मिसाल बनी है।

दिनांक 24 सितम्बर 2018 को आमला निवासी पीयूष ठाकुर ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री निलेश के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया था कि बालक आमला रेलवे स्टेशन पर अपने चचेरे भाई को छोड़ने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने इसके बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। इस पर थाना आमला में धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में थाना आमला की पुलिस टीम ने इस मामले की गहराई से जांच की। इस दौरान सायबर विश्लेषण, सूक्ष्म अनुसंधान तथा विशेष सूचना तंत्र का उपयोग किया गया, जिससे महत्वपूर्ण सुराग मिले। सात वर्ष लंबे अंतराल के बाद 25 जुलाई 2025 को बालक को तेलंगाना के गांधीनगर कोम्पल्ली, जिला मलकाजगिरी से बरामद किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जांच में पता चला कि बालक ने अपने माता-पिता के बीच विवादों से आहत होकर स्वेच्छा से घर छोड़ दिया था और हैदराबाद में कार्यरत था। दस्तयाबी के बाद बालक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसने अपने कथन में इसकी पुष्टि की। वर्तमान में बालक की उम्र 19 वर्ष हो चुकी है।

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना, उप निरीक्षक बलराम यादव, आरक्षक जितेन्द्र गाडरे, सायबर टीम के आरक्षक बलराम राजपूत एवं राजेन्द्र धाडसे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दस्तयाबी के लिए 24 जुलाई 2025 को टीम हैदराबाद रवाना हुई थी, जहाँ स्थानीय पुलिस के सहयोग से बालक को सुरक्षित लाया गया।

यह मामला बैतूल पुलिस की प्रतिबद्धता, निरंतरता एवं जनसामान्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। सात वर्षों की कड़ी मेहनत और समन्वित जांच के माध्यम से गरिमापूर्ण सफलता हासिल कर पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय और राहत प्रदान की है।

इस उपलब्धि से यह स्पष्ट हो गया है कि समय की बाधा और दूरी कोई मायने नहीं रखती, जब समर्पित प्रयास और तकनीकी साधन साथ हों। बैतूल पुलिस की यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी आम जनता के विश्वास को मजबूत करेगी और अपराधों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की प्रेरणा बनेगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930