नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सतपुड़ा कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन और व्यापारी संघ द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 230 लोगों की आंखों की जांच, 49 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा भोपाल  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सतपुड़ा कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन और व्यापारी संघ द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 230 लोगों की आंखों की जांच, 49 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा भोपाल 


WhatsApp Icon

17/07/2025 12:21 AM Total Views: 390026

सारनी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में बुधवार को सतपुड़ा कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन एवं सतपुड़ा व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 230 लोगों का सफलतापूर्वक नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 49 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की गंभीर समस्या पाई गई और उन्हें नजदीकी नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर, भोपाल में आपरेशन के लिए भेजा गया है।

शिविर का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीण और शहरी जनता में नेत्र रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराना था। शिविर में मोतियाबिंद के अतिरिक्त लेंस प्रत्यारोपण, रतौंधी, निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष जैसी विभिन्न नेत्र समस्याओं की भी जांच व्यापक स्तर पर की गई। शिविर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मरीजों को काला चश्मा, दवाइयां, भोजन एवं आने-जाने की पूरी व्यवस्था पूरी तरह मुफ्त प्रदान की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मोतियाबिंद के लिए भेजे गए 49 मरीजों का ऑपरेशन 17 जुलाई को भोपाल के संत हिरदाराम नगर नेत्र चिकित्सालय में किया जाएगा, जबकि 18 जुलाई को उपयुक्त व्यवस्था के तहत इन मरीजों को लौटा कर पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में छोड़ा जाएगा, जहां से उनके परिजन उन्हें अपने घर ले जा सकेंगे। वहीं, परीक्षण के बाद दस मरीज आवश्यक सामग्री लेने के लिए अपने घर चले गए, तो वे दो घंटे की देरी से आए, तबतक ऑपरेशन हेतु निर्धारित बस भोपाल के लिए रवाना हो चुकी थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सेवा सदन संस्था भी इस अभियान में निःशुल्क नेत्र रोगों की जांच और उपचार हेतु संकल्पित है, जो जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण साबित होगा। स्थानीय चिकित्सालय के स्टाफ ने भी इस शिविर में पूरी सक्रियता और उपस्थिति देते हुए वीपी सुगर की जांच सहित अन्य सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार ने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क नेत्र शिविर लगाकर नेत्र रोगों का समय पर पता लगाना और उनका इलाज कराना समाज सेवा का पुण्य कार्य है। उन्होंने सतपुड़ा कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन एवं व्यापारी संघ की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन में फैली अंधकार को दूर कर उम्मीद की रोशनी जगाने का यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

शिविर में सतपुड़ा कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन, सतपुड़ा व्यापारी संघ, अस्पताल स्टाफ तथा कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि इस आयोजन से जिले के निवासियों को अत्यंत लाभ प्राप्त हो।

यह निःशुल्क शिविर स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा परिचय है, जो जरूरतमंदों को नेत्र विकारों से मुक्ति दिलाकर उनकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930