नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भीषण सड़क दुर्घटना : अधिवक्ताओं से भरी गाड़ी हादसे का शिकार, एक अधिवक्ता की मौत, अन्य घायल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भीषण सड़क दुर्घटना : अधिवक्ताओं से भरी गाड़ी हादसे का शिकार, एक अधिवक्ता की मौत, अन्य घायल


WhatsApp Icon

23/06/2025 2:23 AM Total Views: 489744

सारणी। सारणी से लगभग 7 किलोमीटर दूर राजडोह के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रविवार रात लगभग 9 बजे उस समय हुई जब एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतारकर गहरे गड्ढे में जा गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारणी और घोड़ाडोंगरी के अधिवक्ताओं का एक दल दमुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इस दल में सुरेश सुमन, राकेश महाले, सतीश मालवीय, बसंत साकरे, रामपद बुवाडे और सूरज तिवारी शामिल थे। राजडोह के पास पहुँचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे एक गड्ढे में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटना की सूचना मिलते ही सारणी पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान सलैया निवासी अधिवक्ता सुरेश सुमन ने दम तोड़ दिया। बाकी घायल अधिवक्ताओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बैतूल रेफर कर दिया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह दुर्घटना क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति और संभावित तेज रफ्तार के कारण हुई हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और अधिवक्ता समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। मृतक अधिवक्ता सुरेश सुमन के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

इनका कहना है :—

  • राजडोह के पास वाहन के अनियंत्रित होने से अधिवक्ताओं का एक ग्रुप गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भिजवाया गया जिनमें से एक अधिवक्ता सुरेश सुमन की मृत्यु हो चुकी है। बाकी सभी अधिवक्ताओं का उपचार चल रहा है।

जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031