नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
होमगार्ड जवान की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी, जांच जारी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

होमगार्ड जवान की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी, जांच जारी


WhatsApp Icon

22/06/2025 12:22 AM Total Views: 489743

सारनी। शुक्रवार की रात हुई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे पाथाखेड़ा क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। बैतूल के होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ 30 वर्षीय होमगार्ड जवान राधेश्याम अमरुते का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। इस अप्रत्याशित घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल छा गया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना की सभी संभावनाओं पर गहन जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ स्थानीय लोग अक्सर शाम के समय सेल्फ एंजॉय के लिए इस्तेमाल करते है और कई लोग इसे आम रस्ते के तौर पर शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक स्वस्थ युवक का इसी स्थान पर क्षत-विक्षत शव मिलना मामले की गंभीरता को और बढ़ा देता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधेश्याम शुक्रवार रात लगभग 9 बजे अपनी ड्यूटी से घर लौटे। कपड़े बदलने के बाद वे घर से फिर से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि वे घर के लिए अंडे लेकर आए थे और माता-पिता से उन्हें पकाने के लिए कहकर गुटखा लेने के बहाने घर से निकले थे। देर रात तक उनके घर वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तभी उन्हें सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटनास्थल पर पहुँचकर परिजनों ने मृतक की पहचान राधेश्याम अमरुते के रूप में की।

इस दुखद घटना से परिजन गहरा शोक में हैं, और पुलिस विभाग में भी गंभीर चिंता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस राधेश्याम के मोबाइल फोन और अन्य संभावित सुरागों की जांच कर रही है। साथ ही, उनके दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

 

यह देखना बाकी है कि यह एक दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस जांच जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। इस बीच, इस संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल बना दिया है।

इनका कहना है :—

काली माई 7 नंबर रेलवे गेट के थोड़े से आगे एक होमगार्ड की ट्रेन के नीचे आने से कट कर मौत हो गई। जिसकी सूचना लोको पायलट ने गेट पर दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा जांच की गई तो घटनास्थल पर होमगार्ड राधेश्याम अमरुते का क्षत-विक्षत शव पाया गया। मर्ग कायम कर सभी पहलुओं के आधार पर जांच की जा रही है।

वाहिद खांन, चौकी प्रभारी, पाथाखेड़ा

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031