नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल पुलिस की बड़ी कामयाबी: सोने के जेवरात चोरी के मामले में ‘टशन’ गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का माल बरामद! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल पुलिस की बड़ी कामयाबी: सोने के जेवरात चोरी के मामले में ‘टशन’ गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का माल बरामद!


WhatsApp Icon

14/06/2025 8:27 PM Total Views: 492556

लगभग 4 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत के जेवरात हुए बरामद, पुलिस की तत्परता और जाँच की सराहना !


बैतूल। जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सोने के जेवरात चोरी के एक मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 1 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। इससे पहले इसी मामले में दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है जिनसे लगभग 3.6 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2023 को मोती वार्ड निवासी अभय कुमार गोठी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 982/2023, धारा 457, 380 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने लगातार छापेमारी और जांच के बाद इस मामले में दो नाबालिगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन नाबालिगों के कब्जे से लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये कीमत के जेवरात (एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झाले, एक लेडीज अंगूठी) बरामद किए गए थे।

अब, इसी मामले में मुख्य आरोपी दीपक उर्फ टशन राजपूत (23 वर्ष), निवासी टावर मोहल्ला, पिपरिया को 12 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 20 नग सोने के मोती बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उनि पंचम सिंह उईके, प्र.आर. 393 महेन्द्र, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, प्र.आर. 369 शिव कुमार, और आर. 56 नितिन चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कुशल कार्य और समर्पण के कारण ही इस चोरी के मामले का पर्दाफाश हो सका और चोरी गया माल बरामद हो सका है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031