नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘सरकारी संसाधनों का निजी भोग’: नगर पालिका की महंगी क्रेन से ‘घर के फल’ तुड़वाते मिले बिजली विभाग प्रभारी, नियमों की सरेआम धज्जियां!  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘सरकारी संसाधनों का निजी भोग’: नगर पालिका की महंगी क्रेन से ‘घर के फल’ तुड़वाते मिले बिजली विभाग प्रभारी, नियमों की सरेआम धज्जियां! 


WhatsApp Icon

11/06/2025 8:39 PM Total Views: 390158

सरकारी खंभे पर घर के लिए ‘जूनो लाइट’ का भी खुलासा, जनता के पैसे की बर्बादी पर उठे गंभीर सवाल!


बैतूल/सारनी: जनता के पैसों से खरीदी गई सरकारी मशीनरी का निजी हित में इस्तेमाल, सारनी में एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। नगर पालिका परिषद सारणी के बिजली विभाग के प्रभारी श्रीपाद काटोलकर पर बिजली क्रेन वाहन के खुलेआम दुरुपयोग का संगीन आरोप लगा है। यह क्रेन, जिसे बिजली विभाग द्वारा ऊंचाई पर स्थित खंभों पर लाइन सुधारने जैसे आवश्यक कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाता है, उसका कथित तौर पर श्री काटोलकर अपने निजी आवास पर ‘कैरियां’ (फल) तोड़ने के लिए इस्तेमाल करते हुए पाए गए हैं। यह कृत्य सीधे तौर पर नगर पालिका के नियमों का उल्लंघन है, जहां सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग सख्त वर्जित है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

‘जनता की क्रेन’ बनी ‘निजी सेवक’:

नगर पालिका द्वारा लाखों की लागत से खरीदी गई यह बिजली क्रेन आम जनता की सेवा और शहर की बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए है। लेकिन, प्रभारी पद पर बैठे एक अधिकारी द्वारा इसे अपने घर के आंगन में लगे पेड़ों से फल तोड़ने जैसे बेहद व्यक्तिगत कार्य के लिए इस्तेमाल करना, पद का घोर दुरुपयोग और सरकारी संसाधनों का खुला हनन है। यह न सिर्फ नियम विरुद्ध है, बल्कि यह जनता के पैसे की बर्बादी और सार्वजनिक विश्वास के साथ खिलवाड़ भी है।

एक और खुलासा: ‘जूनो लाइट’ का निजी इस्तेमाल!

इस मामले की परतें खुलने के साथ ही एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका बिजली विभाग के प्रभारी श्रीपाद काटोलकर के घर पर लगे बिजली के खंभे पर, आंगन में रोशनी करने के लिए पहले से ही एक ‘जूनो लाइट’ लगी हुई है। यह जूनो लाइट भी कथित तौर पर सरकारी खर्चे पर लगाई गई है, जबकि उसी खंभे पर बाहर की ओर एक स्ट्रीट लाइट पहले से ही मौजूद है, जो सार्वजनिक रोशनी के लिए लगाई गई है। घर के आंगन में रोशनी के लिए सरकारी बिजली और उपकरण का यह दोहरा और अनावश्यक उपयोग, सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की एक और कड़ी को दर्शाता है।

नियमों की सरेआम धज्जियां, प्रशासन पर सवाल:

नगर पालिका के नियम स्पष्ट रूप से यह कहते हैं कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी सरकारी मशीनरी, वाहन या किसी भी संपत्ति का निजी कार्य के लिए उपयोग नहीं कर सकता। श्रीपाद काटोलकर जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाना, न सिर्फ उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि नगर पालिका प्रशासन की निगरानी और जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

सारनी के स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही इस तरह सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करेंगे, तो आम जनता में कानून और नियमों के प्रति विश्वास कैसे कायम रहेगा?

📌 इनका कहना है:—

👉🏾 सरकारी उपकरणों का कर्मचारियों द्वारा निजी कार्य के लिए इस्तेमाल करना नियम के खिलाफ है। जांच करवाता हूं ऐसे पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • सी.के मेश्राम, सीएमओ नगर पालिका परिषद, सारनी

👉🏾 नपा. बिजली विभाग की क्रेन वहां का नगर पालिका कर्मचारी द्वारा  कैरिया  (कच्चा आम) तोड़ने के लिए किया जा रहा है मुझे इसकी जानकारी नहीं है, अगर ऐसा किया जा रहा है तो गलत है। जानकारी लेता हूं जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • कमलेश पटेल, उपयंत्री, बिजली विभाग नगर पालिका परिषद, सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930