नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘मजदूर का लाल’ बना ‘स्टार’! 85% अंक पाकर रचा इतिहास, इंजीनियर नहीं, डॉक्टर बनकर करेगा ‘गरीबों की सेवा’! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘मजदूर का लाल’ बना ‘स्टार’! 85% अंक पाकर रचा इतिहास, इंजीनियर नहीं, डॉक्टर बनकर करेगा ‘गरीबों की सेवा’!


WhatsApp Icon

20/05/2025 6:01 PM Total Views: 463360

बैतूल। बैतूल में एक मजदूर के बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती! तेजस्व जगताप ने सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल में 10वी के हाई सेकेंडरी परीक्षा में 85% अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

मजदूरी करता है पिता:

तेजस्व के पिता दीपक जगताप मजदूरी करते हैं और माता साधारण गृहणी हैं। कड़ी मेहनत और अभावों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पिता चाहते हैं इंजीनियर बने:

तेजस्व के पिता चाहते हैं कि वह इंजीनियर बने, ताकि उसे उनकी तरह मजदूरी न करनी पड़े और वह आराम से जीवन बिता सके।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तेजस्व का सपना डॉक्टर बनना:

लेकिन तेजस्व का सपना कुछ और है! वह डॉक्टर बनकर आर्थिक स्थिति से जूझ रहे लोगों का मुफ्त इलाज कर समाज सेवा करना चाहता है। क्या तेजस्व अपने सपने को पूरा कर पाएगा?

सफलता का श्रेय मां और बुआ को:

तेजस्व का कहना है कि उसकी इस सफलता के पीछे उसकी मम्मी और बुआ का महत्वपूर्ण योगदान है, जिन्होंने उसे समय-समय पर शिक्षा दी और पढ़ाई करने में उसका मार्गदर्शन किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930