नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आंतरिक नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आंतरिक नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन


WhatsApp Icon

14/05/2025 1:47 AM Total Views: 472228

बैतूल। सीमा क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति के संदर्भ में शासन के निर्देशों के तहत, आज जिला बैतूल में आंतरिक नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन जे.एच. कॉलेज, बैतूल में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करना और आम नागरिकों को आपदा की स्थिति में स्व-सहायता के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

यह आयोजन जिला पुलिस बैतूल के नेतृत्व में सैनिक कल्याण बोर्ड, जिला चिकित्सालय, होमगार्ड्स एवं नगर पालिका के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) सुमीत सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों की भूमिका एवं कर्तव्यों के संबंध में प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कार्यक्रम में एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं, कॉलेज विद्यार्थियों, पूर्व सैनिकों तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के रूप में पंजीयन कराया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को हवाई हमले की स्थिति में बचाव उपाय, भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार, सीपीआर तकनीक, अग्निशमन विधियाँ तथा आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अनुभवी प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सिखाया कि आपातकाल में आम नागरिकों की सहायता किस प्रकार प्रभावी ढंग से की जा सकती है।

इस अवसर पर कुल 580 प्रतिभागियों ने सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के रूप में नामांकन कर देशहित में अपने योगदान का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा, “राष्ट्रहित में स्वयंसेवक के रूप में आगे आना और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देना सच्ची देशभक्ति की मिसाल है। ऐसी जनभागीदारी संकट की घड़ी में समाज के लिए एक मजबूत आधार बनती है।”

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया, कर्नल (से.नि.) सुमीत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर मयंक तिवारी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड्स उबनारे, रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले, जिला चिकित्सालय से डॉ. मधु शुक्ल एवं डॉ. रोहित पराते सहित चिकित्सा दल, SDRF टीम, पुलिस अधिकारी-कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930