नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी नगर पालिका में कर्मचारियों का हल्ला बोल! 14 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा सीएमओ को, चेतावनी- मांगे नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी नगर पालिका में कर्मचारियों का हल्ला बोल! 14 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा सीएमओ को, चेतावनी- मांगे नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन!


WhatsApp Icon

09/05/2025 12:20 AM Total Views: 416594

सारणी। सारणी नगर पालिका के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोल दिया है! कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका के मुख्य अधिकारी (CMO) सीके मेश्राम को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन:

नगर पालिका सारणी के इकाई सचिव निराकार सागर ने बताया कि नगरीय निकाय प्रदेश प्रभारी हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में और नगर पालिका नगर पंचायत के जिलाध्यक्ष केके भावसार की उपस्थिति में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कर्मचारियों ने दैनिक वेतन भोगी, संविदा, मानदेय, आउटसोर्स कर्मचारियों को 11 महीने का एरियर्स सहित मासिक भुगतान किया जाए।, प्रति माह के 01 तारीख से लेकर 05 तारीख के बीच मासिक वेतन का भुगतान किया जाए।, प्रति माह का मासिक वेतन पर्ची दिया जाए।, आपातकालीन सेवा में लगे कर्मचारियों को एक दिवस की साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी जाए।, कार्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी मस्टर, संविदा कर्मियों को शनिवार के दिन अति आवश्यक कार्य न होने पर अवकाश पर रहने की अनुमति प्रदान किया जाए।, शिक्षा योग्यता, कार्य कुशलता अनुसार अर्ध कुशल, कुशल, उच्च कुशल मासिक वेतन दिया जाए।, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को 10 वर्ष पूर्ण होने पर 15 सौ रुपए विशेष भत्ता राशि दिया जाए।, समस्त कर्मचारियों को मेडिकल छुट्टी की सुविधा एवं मेडिकल बिल का भुगतान नियम अनुसार किया जाए। जैसी प्रमुख मांगे रखी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

समाधान के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग:

कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष किशोर वरदे और मुख्य अधिकारी सीके मेश्राम से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मीटिंग हॉल में विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया है।

आंदोलन की चेतावनी:

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ज्ञापन सौंपते समय नगर पालिका मजदूर संघ के पदाधिकारीगण एवं सक्रिय सदस्य रंजीत डोंगरे, लक्ष्मण पंडाग्रे, कामदेव सोनी, मुरारी यादव, सद्दाम अंसारी, आशीष मदने, राजकुमार गावंडे, चंद्रमणि सोनी, देवेंद्र भोरपी, संजय पवार, चंद्रकला पाल, लता ठाकुर, अनीता लोखंडे, पप्पी अश्वारे और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930