नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
BJP में दलितों की ‘उपेक्षा’? बाबा साहब के नाम पर वोट, पर मंडल अध्यक्ष पद से ‘बहिष्कार’! पार्टी में उठी आवाज! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

BJP में दलितों की ‘उपेक्षा’? बाबा साहब के नाम पर वोट, पर मंडल अध्यक्ष पद से ‘बहिष्कार’! पार्टी में उठी आवाज!


WhatsApp Icon

08/05/2025 11:41 PM Total Views: 463202

सारनी। बैतूल जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर दलितों की उपेक्षा करने का आरोप लग रहा है! पार्टी ने 24 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है, जिसमें आदिवासी और महिलाओं को भी जगह मिली है, लेकिन अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से किसी को भी मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। क्या BJP दलितों को सिर्फ वोट बैंक समझती है?

बाबा साहब के नाम पर ‘सम्मान’, पर मंडल अध्यक्ष पद से ‘बहिष्कार’:

हाल ही में BJP ने पूरे देश में 15 से 25 अप्रैल तक बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के सम्मान में अभियान चलाया था, जिसमें SC वर्ग को साधने की कोशिश की गई थी। लेकिन हकीकत यह है कि बैतूल जिले में किसी भी मंडल में SC वर्ग से किसी को भी मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया गया। क्या यह दलितों का अपमान नहीं है?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

SC कार्यकर्ताओं में आक्रोश, मंडल अध्यक्ष पद की मांग:

सूत्रों के अनुसार, BJP में अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं द्वारा यह मांग की जा रही है कि एक मंडल में तो SC वर्ग से मंडल बनाया जाए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सवर्ण नेताओं का विरोध?:

सूत्रों के अनुसार, BJP के ही कुछ नेता SC वर्ग से अध्यक्ष बनाने का विरोध करते हैं। इस वजह से कांग्रेस, BJP पर अनुसूचित जाति की उपेक्षा का आरोप लगा रही है। क्या BJP में सवर्ण नेता दलितों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं?

6 मंडलों पर टिकी हैं निगाहें:

बैतूल में अभी 6 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है, जिसमें सारणी नगर, दुनावा मंडल, प्रभात पट्टन मंडल, भौंरा, चिचोली और भैंसदेही नगर मंडल अध्यक्ष की घोषणा होना बाकी है। SC वर्ग के भाजपा नेता उम्मीद भरी निगाहों से विधायक और जिला संगठन की तरफ देख रहे हैं। क्या इन 6 मंडलों में किसी दलित नेता को मौका मिलेगा?

अमला विधानसभा में भी ‘बहिष्कार’:

बैतूल जिला में SC वर्ग के लिए आरक्षित आमला विधानसभा क्षेत्र में भी किसी SC वर्ग के व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी नहीं दी गई, जबकि आमला ग्रामीण या आमला नगर में ये जिम्मेदारी दी जा सकती थी। फिलहाल सारणी नगर मंडल में अभी मंडल अध्यक्ष की घोषणा होना बाकी है, जिससे सारणी भाजपा के SC नेता के लिए आखिरी उम्मीद बची हुई है।

📌 क्या BJP नेतृत्व इस मामले में हस्तक्षेप करेगा और दलित नेताओं को मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त करेगा? या फिर BJP पर दलित विरोधी होने का आरोप लगता रहेगा❓

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930