नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
महिला एवं बाल विकास में ‘भ्रष्टाचार’ और ‘हवस’ का गठजोड़! CDPO बूढ़ेकर का ‘मुंह छुपाना’, BC विवेक का ‘प्रेम जाल’, कलेक्टर साहब कब जागेंगे? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

महिला एवं बाल विकास में ‘भ्रष्टाचार’ और ‘हवस’ का गठजोड़! CDPO बूढ़ेकर का ‘मुंह छुपाना’, BC विवेक का ‘प्रेम जाल’, कलेक्टर साहब कब जागेंगे?


WhatsApp Icon

06/05/2025 11:12 AM Total Views: 390225

विवेक का फर्जी दवाब वाला प्रेम और शादी का झांसा देने की चर्चा पूरे जिले में


बैतूल/चिचोली: बैतूल जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार और शोषण का खेल जारी है! CDPO चयेन्द्र बुड़ेकर के नोटिस घोटाले में फंसने के बाद ‘गायब’ होने और फिर ‘हाजिर’ होने की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। साथ ही, BC विवेक भारद्वाज पर महिला शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं!

खबर छपते ही CDPO-BC हुए थे ‘फरार’!

यह मामला तब सार्वजनिक हुआ जब मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी सामने आई। 29 अप्रैल को हमारे द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित (चिचोली में ‘नोटिस घोटाला! महिला बाल विकास विभाग बना ‘वसूली अड्डा’, अधिकारी-कर्मचारी मिलकर कर रहे उगाही) में बताया गया कि चिचोली के इस विभाग में सीडीपीओ बूढ़ेकर और विवेक के संरक्षण में नोटिस उद्योग का संचालन हो रहा है। खबर में यह भी बताया गया कि केवल दो महीनों में 70 कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर्स को फर्जी नोटिस देकर पैसे कमाए गए हैं। इस खुलासे के बाद, विवेक भारद्वाज और चयेन्द्र बूढ़ेकर ने अपने कार्य स्थल से छुट्टी लेकर भागने का निर्णय लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मामला गरमाया, CDPO ने अपनाया ‘चाणक्य’ दांव:

बताया जा रहा है कि नोटिस घोटाले में मामला जिला स्तर पर गरमा गया था, जिसे देखते हुए CDPO बूढ़ेकर ने पहले विवेक को भगाया, फिर स्वयं भागकर मामला ठंडा होने का इंतजार किया और सोमवार को अपने कार्यस्थल पर वापस लौट आए। क्या यह CDPO का ‘चाणक्य’ दांव था?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सोमवार को जब मीडिया कर्मियों ने CDPO से नोटिस घोटाले में 70 में से कितने लोगों पर कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी मांगी, तो CDPO के ‘हाथ-पैर ठंडे’ पड़ गए। हकलाते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

BC विवेक पर महिला शोषण का आरोप: फर्जी प्रेम, शादी का झांसा:

महिला बाल विकास में महिलाओं और युवतियों पर बुरी नजर रखने वाले BC विवेक भारद्वाज, जो कार्यकर्ताओं पर बुरी नज़र रखने के लिए कुख्यात हैं, ने महिलाओं और युवतियों को फर्जी प्रेम जाल में फंसाने का कार्य भी किया है। एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, विवेक ने एक महिला कार्यकर्ता की बेटी से प्रेम का नाटक करते हुए उसे शादी का आश्वासन दिया है। इस प्रकार के झूठे वादों के चलते, युवती विवेक के जाल में फंस गई है। चर्चा है कि विवेक ने ऐसे अन्य कई मामलों में भी महिलाओं का शोषण किया है और यदि यह स्थिति बनी रही, तो वह जल्द ही उस युवती को धोखा देने की कोशिश कर सकता है। स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मामलों के चलते विभाग की छवि को धक्का लगता है और महिलाओं का मनोबल गिरता है। महिलाएं काम के स्थान पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, जिसके चलते उनके विकास में रुकावट आ रही है।

‘डीपीओ’ का नाम लेकर फंसाता था युवतियां:

चर्चा है कि BC विवेक युवतियों को डीपीओ (जिला कार्यक्रम अधिकारी) का करीबी बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाता था और जो युवतियां नहीं फंसती थीं, उनके खिलाफ डीपीओ के कान भरकर उन्हें नोटिस दिलवाता था।

‘SP’ और ‘महिला पुलिस’ से शिकायत की तैयारी:

हमारे विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि जल्द ही BC विवेक की शिकायत महिला बाल विकास में पदस्थ एक महिला द्वारा बैतूल SP और महिला पुलिस को कर कार्रवाई की मांग की जाने वाली है।

इनका कहना है :-

फरवरी माह में करीब 35 नोटिस वितरण किए थे मार्च का याद नहीं, टोटल कितने नोटिस वितरण हुए थे और कितनों पर कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी आपको बाद में उपलब्ध करा पाऊंगा।

चयेन्द्र बुड़ेकर,
महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी चिचोली

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930