नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘अवैध बोरिंग’ पर कलेक्टर का ‘हंटर’! चिचोली में आधी रात को छापा, बोरिंग मशीन जब्त, मचा हड़कंप! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘अवैध बोरिंग’ पर कलेक्टर का ‘हंटर’! चिचोली में आधी रात को छापा, बोरिंग मशीन जब्त, मचा हड़कंप!


WhatsApp Icon

04/05/2025 9:54 PM Total Views: 463409

बैतूल: बैतूल जिले में अवैध नलकूप खनन पर जिला प्रशासन का हंटर चलना शुरू हो गया है! कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार चिचोली विकासखंड के ग्राम चूना गोसाई में आधी रात को छापा मारकर एक अवैध बोरिंग मशीन को जब्त कर लिया गया।

रात 12:30 बजे कार्रवाई:
शनिवार देर रात्रि 12:30 बजे तहसीलदार चिचोली और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से अवैध बोरिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बिना अनुमति के चल रही थी बोरिंग:
तहसीलदार और एसडीओ ने ग्राम चूना गोसाई के समीप स्थित ग्राम ठुमका रैयत में एक खेत में अवैध रूप से खड़ी बोरिंग मशीन को पकड़ा। मशीन के संचालन संबंधी कोई वैध अनुमति दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मशीन जब्त, थाने में खड़ी:
पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत अवैध खनन को गंभीर अपराध मानते हुए तहसीलदार शाहपुर द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मशीन को जप्त कर लिया गया और उसे बीजादेही थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

अवैध बोरिंग करने वालों पर गिरेगी गाज:
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि जिले में अवैध नलकूप खनन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध बोरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930