नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
30 साल के कोलकर्मी को जिम में आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत! युवाओं में बढ़ता खतरा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

30 साल के कोलकर्मी को जिम में आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत! युवाओं में बढ़ता खतरा!


WhatsApp Icon

03/05/2025 9:37 PM Total Views: 463415

सारणी: सारणी में शनिवार को एक दुखद घटना घटी, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई! 30 साल के कोलकर्मी निलेश देवगन की जिम में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे को उजागर कर दिया है।

जिम में आया हार्ट अटैक:

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकर्मी निलेश देवगन पाथाखेड़ा क्षेत्र की छतरपुर वन खदान में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर पदस्थ थे। कोलकर्मी निलेश बालाघाट निवासी थे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि कोलकर्मी निलेश रोज की तरह शनिवार शाम को बगडोना जिम में वर्कआउट करने गए हुए थे। वर्कआउट के दौरान कोलकर्मी को हार्ट अटैक आ गया और वह वहीं गिर पड़े।

अस्पताल में मृत घोषित:

इसके बाद कोलकर्मी को पाथाखेड़ा एरिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवाओं में बढ़ता हार्ट अटैक का खतरा:

निलेश की मौत ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे को उजागर कर दिया है। कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं को जिम में वर्कआउट करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार ही वर्कआउट करना चाहिए और ज्यादा जोर नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच भी करानी चाहिए।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930