नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मौत का तांडव! श्मशान घाट के पास अंधा मोड़, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 के पैर कटे! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मौत का तांडव! श्मशान घाट के पास अंधा मोड़, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 के पैर कटे!


WhatsApp Icon

27/04/2025 9:35 PM Total Views: 489795

मुलताई। मासोद में रविवार को खून की होली खेली गई! श्मशान घाट के पास अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे दो युवकों के पैर कटकर अलग हो गए, वहीं तीसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया है।

20 फीट तक घसीटा, चीथड़े उड़े!

यह दर्दनाक हादसा दोपहर 1 बजे हुआ। तेज रफ्तार बस ने सामने से बाइक सवारों को टक्कर मार दी और दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बस बाइक सवारों को करीब 20 फीट तक घसीटती हुई ले गई, जिससे दो युवकों के पैर कटकर अलग हो गए और सड़क पर खून के चीथड़े बिखर गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मदद के लिए दौड़ीं नपा अध्यक्ष!

टेसका गांव निवासी अरुण आहाके (28), चकोरा गांव निवासी कमलेश धुर्वे (29) और ईश्वर सिंह (30) एक बाइक से कोलिया गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी श्मशान घाट के पास मुलताई की ओर से आ रही बस ने इन्हें टक्कर मार दी। संयोग से उसी समय नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर भी मासोद में एक स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में हादसा देखकर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया को दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तत्काल पहुंचाया अस्पताल, हालत नाजुक!

थाना प्रभारी भी वहीं आसपास थे। उन्होंने बिना समय गंवाए पुलिस वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अरुण और कमलेश को मुलताई के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत को देखते हुए बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं ईश्वर सिंह को मासोद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग!

मुलताई अस्पताल के डॉक्टर पंचम सिंह ने बताया कि अरुण और कमलेश के सीधे पैर पूरी तरह कटकर अलग हो चुके हैं। अत्यधिक खून बहने के चलते उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

फरार ड्राइवर की तलाश जारी!

हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031