नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मुलताई पुलिस का जुए के फड़ पर धावा, 5 जुआरी दबोचे, एक फरार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मुलताई पुलिस का जुए के फड़ पर धावा, 5 जुआरी दबोचे, एक फरार!


WhatsApp Icon

10/04/2025 9:53 PM Total Views: 419264

मुलताई। मुलताई पुलिस ने जुए और सट्टे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गेहूंबारसा गांव में एक जुए के फड़ पर छापा मारा। इस साहसिक कार्रवाई में 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के सख्त निर्देशन में, एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुलताई थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 अप्रैल 2025 को मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गेहूंबारसा के श्मशान घाट के पास दबिश दी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग ताश के पत्तों पर मोटी रकम लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआरियों को भागने का कोई मौका नहीं दिया। इस दौरान 5 जुआरी फगनु मसराम (38), विशाल पदाम (25), राजकुमार लांझीवार (35), अंकुश साहू (32) और शेषू सिरसाम (40) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, गोलू कवनपुरे नामक एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस ने घटनास्थल से 2 हजार 330 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना मुलताई में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी गोलू कवनपुरे की तलाश जारी है।

इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, और आरक्षक विशाल चौरसिया, विवेक चौरे, नरेन्द्र कुशवाहा, प्रिंस अहिरवार, सेवाराम, संजीत जाट एवं गोपाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्रवाई से इलाके में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने मुलताई पुलिस टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930