नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गांजे का जखीरा! 50 वर्षीय महिला के घर से 250 ग्राम गांजा बरामद!नशे के सौदागरों में हड़कंप!  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गांजे का जखीरा! 50 वर्षीय महिला के घर से 250 ग्राम गांजा बरामद!नशे के सौदागरों में हड़कंप! 


WhatsApp Icon

07/04/2025 8:26 PM Total Views: 463728

सारणी। सारणी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के घर से लगभग 2.5 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारणी के जी टाइप मोहल्ले में एक महिला गांजा सप्लाई करती है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के घर पर दबिश दी।

▍महिला के घर से गांजा बरामद

सोमवार 7 अप्रैल को पुलिस ने महिला के घर पर दबिश दी और 250 ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी बाजारी मूल्य के अनुसार अनुमानित कीमत लगभग 25 सौ रुपए आकी गई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम अरुणा पति विष्णु डोंगरे उम्र 50 वर्ष है और वह जी टाइप सारणी की निवासी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍खुद के उपयोग के लिए खरीदा था गांजा

पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसे रेलवे स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सस्ते दाम पर गांजा बेचा था, जिसे उसने खुद के उपयोग के लिए खरीद लिया था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत कार्रवाई की है। सारणी पुलिस ने गांजा बरामद कर सराहनीय कार्य किया है। उम्मीद है कि पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी और शहर को नशा मुक्त बनाने में सफल होगी।

इनका कहना है :–

  • जी टाइप निवासी अरुण पति विष्णु डोंगरे के घर से 2.5 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिला पर 8/20 एनडीपीएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

आशीष कमरे, उप निरीक्षक थाना सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930