नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
श्मशान घाट में विराजमान बाबा भोलेनाथ की मूर्ति पर बैठकर असामाजिक तत्वों ने डाली स्टेटस, हिंदू समाज में आक्रोश! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

श्मशान घाट में विराजमान बाबा भोलेनाथ की मूर्ति पर बैठकर असामाजिक तत्वों ने डाली स्टेटस, हिंदू समाज में आक्रोश!


WhatsApp Icon

30/03/2025 8:40 AM Total Views: 463012

बदमाशों की घिनौनी हरकत से भड़का समाज

सारणी। क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। राकेश जख्मी, लेफ्टी उर्फ सुनील और सुमित सिंदूर जैसे आपराधिक छवि वाले व्यक्तियो ने नशे में धुत होकर श्मशान घाट में स्थित बाबा भोलेनाथ की मूर्ति के गोद में बैठकर स्टेटस वायरल किया है, जिससे मोक्ष धाम सेवा समिति एवं हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद मोक्ष धाम सेवा समिति एवं हिंदू समाज के लोगों ने थाना प्रभारी सारणी को ज्ञापन सौंपा है और लोगों के आस्था से खेलने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा भोलेनाथ को सनातनी धर्म जगत पिता के नाम से जानता व मानता है। वह देवों के देव महादेव है। उनकी गोद में बैठकर अपने आप को बाहुबली बता कर अपनी ताकत का स्टेटस डालना सनातन धर्म को लज्जित करता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍आरोपी को जिला बदर करने की मांग

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ऐसे गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर पहले भी प्रशासन द्वारा रासुका एवं जिला बदर जैसी कार्यवाही की जा चुकी है। बावजूद इसके उनके द्वारा शहर में शांति भंग किया जा रहा है। और अब तो लोगों के आस्थाओं से भी खेलना शुरू कर दिया है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर जिला बदर की कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को आहत करने की हिम्मत न कर सके।

ज्ञापन सौंपते समय मोक्ष धाम समिति एवं हिंदू संगठन के प्रभारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930