नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भाजपा से निष्कासित नेता की उल्टी चाल! रविंद्र, अनिल की आत्मा… पर बीसी का आरोप लगा रहा, जबकि स्वयं फरार होकर पुलिस को चकमा देता रहा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भाजपा से निष्कासित नेता की उल्टी चाल! रविंद्र, अनिल की आत्मा… पर बीसी का आरोप लगा रहा, जबकि स्वयं फरार होकर पुलिस को चकमा देता रहा


WhatsApp Icon

27/03/2025 1:10 AM Total Views: 460601

आरोपी बोल रहा रवि आत्महत्या के 15 दिन पहले उसकी दुकान के ऑफिस में दो घंटे एक आरोपी बैठा था वही है मुख्य आरोपी


सारणी। इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड में आरोपी बनने के बाद भाजपा से निष्कासित नेता रंजीत सिंह पर अब नए आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि रंजीत सिंह दोबारा भाजपा में वापसी के लिए गिड़गिड़ा रहा है और किरण देशमुख पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहा है।

▍किरण देशमुख ने फिर दी शिकायत

रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड में आरोपी बने रंजीत सिंह समेत सभी साथी अभी भी किरण देशमुख पर बीसी चलाने का आरोप लगा रहे हैं। इसी के मद्देनज़र 21 मार्च को किरण देशमुख ने रंजीत सिंह और उसके कुछ समर्थकों के खिलाफ दोबारा सारनी थाने में लिखित शिकायत दी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍जनता को भ्रमित करने की कोशिश!

पूरे क्षेत्र में एक्सपोज हुए रंजीत सिंह अब फिर से जनता को भ्रमित करने के लिए पैंतरे बाजी कर रहा है, लेकिन उसकी करतूत को क्षेत्र की जनता भली भांति जान चुकी है। जनता द्वारा उसको भाव नहीं मिलने से परेशान इस नेता ने 25 फरवरी 2025 को एक शिकायत एसपी को की थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍मीडिया पर खबर छपवाने का आरोप

22 मार्च को पूरे 22 दिन बाद सोशल मीडिया पर फ्लैश कर उसके टुकड़ों पर पलने वाले ने खबर छाप दी। खबर का रिएक्शन यह हुआ कि किरण देशमुख की शिकायत पर एसपी ने एसडीओपी, थाना प्रभारी को इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।

▍कुनबी समाज को बदनाम करने की साजिश!

किरण देशमुख को गलत बताकर लिखित शिकायत में लिख रहा हैं कि आज भी किरण देशमुख बीसी संचालित करवा रही हैं और गोविंद पैसों की वसूली करता हैं। दूसरी ओर कुनबी समाज के जिला अध्यक्ष से कहा कि कुनबी समाज ने उन्हें नेता बनाया है। रविंद्र की मौत के बाद कुछ लोग उनका नाम उछाल कर कुनबी समाज की नजरों में गिरा रहे हैं।

▍रविंद्र देशमुख ने ही खोली थी पोल!

मृतक रविंद्र देशमुख ने ही मौत को गले लगा कर तेरी वसूली अड़ीबाजी की सत्यता उजागर की हैं। सुसाइड नोट में तुम्हारा नाम प्रमुखता से पहले नंबर पर लिखकर तेरी काली करतूत उजागर की हैं।

▍पर्दे के पीछे रहकर करता है काम!

पर्दे के पीछे रहकर दूसरों के कंधे पर हाथ रखकर काम करता हैं। तेरा नाम सामने नहीं आने देता, जो हरकत तू वर्तमान समय में भी कर रहा हैं। दर-दर भटककर सफाई दे रहा है। और कुछ लोग के कंधे पर हाथ रखकर किरण, गोविंद, और पत्रकारों की शिकायत करवा रहा हैं। यही हरकत पहले भी की थी, जिससे आहत होकर रविंद्र देशमुख ने आत्महत्या की है जो समाज को भली-भांति पता हैं की कौन कितने पानी मे हैं।

▍झूठ बोल रहा है रंजीत!

अब आवेदन एवं मौखिक में रो-रो कर बता रहा हैं मेरा रविंद्र से दो-तीन साल से कोई बातचीत नहीं हुई, वसूलीबाज तू इतना चाणक्य है कि दूसरों के नंबर से संपर्क कर दबाव बनवाता था। जिसके लिए रोजाना तेरे घर पर सुबह 8 बजे से रविंद्र के खिलाफ दरबार सज जाता था, तेरे घर की चौखट से ही रवि को प्रताड़ित करने की योजना बनती थी। ये बात तू और ऊपर वाला भगवान अच्छे से जानता हैं।

▍सीआईडी जांच की मांग पर हंसी उड़ी!

आज अपनी गिरती हुई इज्जत देख पेपर में आने के लिए कुनबी समाज को आवेदन देकर सीआईडी जांच होना चाहिए कहता हैं, सीआईडी जांच करवाने का अधिकार प्रशासन को है ना की कोई समाज को, आवेदन पढ़कर कोई बच्चा भी हंसेगा की एक और रविंद्र और अनिल की मृत आत्मा पर आज भी आरोप लगा रहे हैं। की वे गलत थे, जबकि मरने के बाद तो न्यायालय भी माफ कर केश का खात्मा कर देता हैं।

▍मृतकों पर भी आरोप!

फिर भी घटिया मानसिकता के व्यक्ति द्वारा दोनों मृतक पर आज भी आरोप लगाए जा रहे हैं की 200 व्यापारियों के 15 करोड़ रुपए डूबे हैं। इन्हें कैसे पता गंभीर बात तो यह है मतलब इनके संरक्षण में भी यह अवैध बीसी का कार्य चल रहा था।

▍मीडिया को गिफ्ट देने का आरोप!

छपास रोगी अपने आप को कहीं ना कहीं से हाईलाइट करने बैतूल की मीडिया के चरण वंदन कर उन्हें खाने के साथ- साथ खबर छपवाने के लिए गिफ्ट दें रहा हैं।

▍शिकायत में गिनाए भाजपा के पद!

आवेदन में सबसे मजेदार बात तो यह हैं कि शिकायत आवेदन में छपास रोगी गवाह को मामले में प्रभावित करने पत्रकार संगठन के लेटर पेड पर अपने पुराने भाजपा पदों को गिनाते हुए दोनों मृतात्माओं पर आरोप लगाकर कुनबी समाज की बेटी किरण पर बीसी संचालन का आरोप लगा रहा हैं। दूसरी ओर कुनबी समाज को अपना हितेषी बता रहा हैं।

▍जनता का सवाल! रंजीत क्यों हुआ था फरार?

इन दिनों अपने आप को साधु बताने वाले आरोपी रंजीत सिंह से जनता का सवाल है कि अगर इतने ही पाक साफ थे तो रवि देशमुख सुसाइड के दिन तुरंत क्षेत्र से फरार क्यों हो गए थे। अगर तुम इतने ही ईमानदार थी तो सरेंडर कर प्रशासन को सहयोग क्यों नहीं किया? क्यों प्रशासन को अपने आप पर 3 हजार 5 हजार और फिर 20 हजार का इनाम घोषित करने को मजबूर किया ?…

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31