नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता! 68 दिन बाद एक और आरोपी गिरफ्तार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता! 68 दिन बाद एक और आरोपी गिरफ्तार!


WhatsApp Icon

19/03/2025 12:11 PM Total Views: 489611

प्रयागराज कुंभ से लौटा तो पुलिस ने दबोचा, 14वें आरोपी नरेंद्र सिंह राजपूत को भेजा गया जेल!

सारनी। रवि देशमुख आत्महत्या कांड मामले में पुलिस को 68 दिन बाद एक और सफलता मिली है। पुलिस ने सह आरोपी नरेंद्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नरेंद्र पिछले 68 दिनों से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍प्रयागराज कुंभ जाने के चलते बचा था

पुलिस के अनुसार, आरोपी नरेंद्र सिंह राजपूत पहले प्रयागराज कुंभ में स्नान करने गया था, जिसकी वजह से वह पुलिस की पकड़ से बचा रहा। कुंभ से लौटने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

▍11 जनवरी को बनाए गए थे सह आरोपी

भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर 11 जनवरी को चार लोगों को और सह आरोपी बनाया था। जिसमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने 11 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन नरेंद्र सिंह राजपूत फरार हो गया था।

▍अन्य आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

11 जनवरी 2025 को पुलिस ने आरोपी छबिनाथ पिता राजाराम भारद्वाज, शंभू सिंह पिता कामेश्वर सिंह और बलिराम पिता मिश्रीलाल को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया था, जहां से तीनों आरोपियों का जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल बैतूल भेजा गया था।

▍सुसाइड नोट के आधार पर हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को भाजपा नेता रविंद्र देशमुख ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिनकी जेब से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने पहले 10 लोगों को आरोपी बनाया था और उसके बाद सुसाइड नोट में अन्य लोगों के नाम का उल्लेख होने पर 11 जनवरी को चार लोगों को सह आरोपी बनाया गया था।

▍इन आरोपियों पर दर्ज है मामला

इस मामले में रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक साहू, भोला सिंह, करण सूर्यवंशी, शमीम रजा, नसीम रजा, नाजिया बानो, छविनाथ, शंभू सिंह, बलिराम और नरेंद्र सिंह को आरोपी बनाया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031