नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
धसेड़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा: 2 एकड़ में फैली अफीम की फसल, दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

धसेड़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा: 2 एकड़ में फैली अफीम की फसल, दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार


WhatsApp Icon

18/02/2025 3:25 PM Total Views: 493084

बैतूल। बैतूल जिले में अफीम की अवैध खेती के मामलों में एक के बाद एक परते खुलती जा रही हैं। हाल ही में ग्राम रानीपुर में लाखों की अफीम की फसल को पुलिस ने जप्त किया था, और अब सारणी थाना क्षेत्र के ग्राम धसेड़ में भी एक नया मामला सामने आया है। यहां बेधड़क अफीम की खेती की जा रही थी, जिसके खिलाफ सारणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

2 एकड़ में फैली अफीम की फसल, कार्रवाई में जुटी पुलिस

सारणी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम धसेड़ में अफीम की अवैध खेती हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। वहां 2 एकड़ खेत में अफीम की फसल पनपती हुई मिली। पुलिस ने तुरंत खेत को सील कर दिया और खेत के मालिक छतन युकी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान छतन ने बताया कि खेत पप्पू चक्रवान और उसके बेटे प्रियांशु चक्रवान को बटाई पर दिया गया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पप्पू चक्रवान फरार, बेटे से मिली अहम जानकारी

पुलिस ने पप्पू चक्रवान के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो चुका था। हालांकि, पुलिस ने पप्पू का बेटा प्रियांशु चक्रवान को पकड़ लिया। मीडिया द्वारा पूछताछ में प्रियांशु ने बताया कि उन्हें राजस्थान के एक युवक गोपाल द्वारा इस खेती की संपूर्ण जानकारी दी गई थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

ग्रामीणों के चौंकाने वाले खुलासे, खसखस की खेती का धोखा

इस बीच, ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि यह अफीम की खेती लगभग 3 साल से की जा रही है। इससे पहले भी रखड़ डैम के पाइपलाइन के जंगलों के इर्द-गिर्द इसी प्रकार की खेती की जा चुकी है। पप्पू चक्रवान ने गांव वालों को बताया था कि वे खसखस की खेती कर रहे हैं, लेकिन अब गांव वालों को सच्चाई का पता चल चुका है कि वास्तव में यह अफीम की खेती थी।

पुलिस का संयुक्त जांच अभियान जारी

बैतूल पुलिस बल भी मौके पर पहुंची है और संयुक्त रूप से जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस प्रकार की अवैध अफीम की खेती और कहां-कहां पर की जा रही है।

अवैध खेती पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

इस मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अवैध अफीम की खेती समाज के लिए एक बड़ा खतरा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे और अवैध खेती के नेटवर्क को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031