नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
महिला पर हुआ प्राण घातक हमला: पड़ोसी खेत मालिक ने बिजली के तार बिछाने को लेकर किया विवाद, गंभीर चोट आने से भोपाल रेफर! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

महिला पर हुआ प्राण घातक हमला: पड़ोसी खेत मालिक ने बिजली के तार बिछाने को लेकर किया विवाद, गंभीर चोट आने से भोपाल रेफर!


WhatsApp Icon

13/01/2025 8:38 PM Total Views: 491487

बोरदेइ। बोरदेइ थाना क्षेत्र में एक निंदनीय घटना में पडोसी खेत मालिक दो भाइयो ने एक महिला से मारपीट की, प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अंजनी यादव पर उसके पड़ोसी खेत मालिक दो भाइयों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे उस समय हुई जब अंजनी अपने खेत में गईं और देखा कि वहां खतरे में डालने वाले बिजली के तार बिछाए गए थे।

उचित सुरक्षा की मंशा से अंजनी ने तार को किनारे किया, लेकिन इससे नाराज गुस्साए पड़ोसी खेत मालिक दोनों भाई, नंदकिशोर और पप्पू यादव, गाली-गलौज करते हुए उनके खेत में आए। उन्होंने अंजनी के पति संजय यादव के साथ मारपीट करनी शुरू की। जब अंजनी अपने पति को बचाने आईं, तो दोनों भाइयों ने संजय को धक्का देकर गिरा दिया और लठ लेकर अंजनी पर टूट पड़े और बेरहमी हमला कर दिया। जिससे कि पीड़िता अंजनि बेहोश हो गई अंजनी की अधमरा स्थिति देख पप्पू और नंदकिशोर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गंभीर चोटें और उपचार:

इस बेतहाशा हमले में अंजनी को गंभीर चोटें आईं, उनके सिर से खून बह रहा था। संजय ने तुरंत बोरदइ थाना पहुंचकर सहायता मांगी। महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए आमला स्थित शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, और वहां से जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

 

अंजनी यादव: इलाज के दौरान सर पर लगी 1 इंच गहरा 2 इंच चौड़ा घाव।

डॉक्टरों ने बताया है कि महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही कान में भी चोटें हैं, किसी भरी वास्तु से मार पढ़ने के कारण दाहिने कान व सर के हड्डियों में फ्रैक्चर आ गई है। सोमवार शाम, उनकी स्थिति को मध्यनजर रखते हुए भोपाल रेफर किया गया है!

आपराधिक दबंगई का मामला:

सूत्रों के अनुसार, पप्पू यादव क्षेत्र में एक भयावह माहौल बनाने के लिए कुख्यात है। वह स्थानीय लोगों को सत्ता पक्ष के नाम पर धमकाते हैं और मामूली बातों पर जान से मारने की भी धमकी देते हैं। उनकी ये हरकतें क्षेत्र में आतंकित माहौल का निर्माण कर रही हैं।

आरोपी- पप्पू यादव

स्थानीय निवासी और पीड़ितों के परिवार ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि अपराधियों को दंडित किया जा सके और क्षेत्र में महिलाओ के सुरक्षा को बहाल किया जा सके।

इनका कहना है:-

  • फरियादी संजय यादव ने पप्पू और नंदकिशोर यादों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है जिस पर मामला पंजिवाद किया गया है। पीड़ित महिला अंजनी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर लगी धाराओं में संशोधन की जाएगी।

रामकुमार मीणा,
थाना प्रभारी, बोरदेइ

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031