नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल!


WhatsApp Icon

11/01/2025 8:09 PM Total Views: 493237

सारनी। बगडोना निवासी रविंद्र देशमुख की आत्महत्या मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया।

रविंद्र देशमुख ने अपने छोड़े गए सुसाइड नोट में 10 व्यक्तियों पर मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। नामजद आरोपियों में रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे सहित कई अन्य शामिल हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

1. छबिलाल पिता राजाराम भारद्वाज (35 वर्ष), निवासी पाथाखेड़ा।
2. शंभू सिंह पिता कामेश्वर सिंह (49 वर्ष), निवासी बगडोना।
3. बलिराम पिता मिश्रीलाला (64 वर्ष), निवासी सलैया। इन तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल वारंट जारी किया गया, और उन्हें तुरंत बैतूल जिला जेल भेजा गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस टीम में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, और विभिन्न आरक्षक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया ने इस प्रयास की सराहना की और मामले की विस्तृत जांच को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

पुलिस की अपील:

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस प्रकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो, तो कृपया तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उनकी सूचना को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

यह गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि कानून अपने हाथ में नहीं लिया जाएगा, और जो भी व्यक्ति इस तरह की घटनाओं में लिप्त हैं, उन्हें कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031