नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शराब के पैसे ना देने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, उड़िया समाज में आक्रोश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शराब के पैसे ना देने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, उड़िया समाज में आक्रोश


WhatsApp Icon

06/01/2025 11:38 AM Total Views: 439343

सारनी। पाथाखेडा के अम्बेडकर नगर के निवासी 26 वर्षीय दुर्योधन सोना पर शराब के लिए पैसे ना देने के विवाद में कल्ली उर्फ किशन और उसके भाई गोगा उर्फ कमल ने जानलेवा हमला कर दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना रविवार, 5 जनवरी 2025 को शाम 4:15 बजे की है, जब दुर्योधन अपने दोस्तों रविन्द डोंगरे और सत्यम नागेश के साथ तिगड्डा के पास काम की चर्चा कर रहा था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जब दुर्योधन ने कल्ली से 2000 रुपये देने में असमर्थता जताई, तब गाली-गलौज के साथ दोनों पर हमला किया गया। कल्ली ने एक धारदार हथियार निकालकर दुर्योधन को पीठ और गर्दन पर गंभीर चोटें पहुँचाई। दुर्योधन की जान बचाने के लिए उसके दोस्त रविन्द्र और सत्यम ने बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर भीड़ के बीच से भागने में सफल रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ जुटने पर कल्ली और उसके साथी भाग गए, जबकि वे दुर्योधन को धमकी देते रहे कि “आज तू बच गया है, अगली बार तुझे जान से खत्म कर देंगे।” इस हमले ने उड़िया समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

सामाजिक प्रतिक्रिया:

रविवार शाम को उड़िया समाज के लोगों ने सारणी थाने का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

पुलिस ने पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए आरोपियों पर बीएनएस 119(2), 115(2) 296, 351(2) 112,118(1) 126(2), 3(5) के अंतर्गत मामला पजीकृत कर मामले कि जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। समुदाय के लोग न्याय की आस में हैं और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

इस घटनाक्रम ने पाथाखेडा में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। स्थानीय प्रशासन को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति न हो।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031