नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
6 साल की बच्ची के साथ घिनौनी कुकर्म, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

6 साल की बच्ची के साथ घिनौनी कुकर्म, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम!


WhatsApp Icon

04/01/2025 12:09 AM Total Views: 493230

सिवनी। एक भयावह घटना ने सिवनी मालवा को हिलाकर रख दिया है, जहां एक 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी, अजय धुर्वे (30), ने रात के अंधेरे में बच्ची को उसके घर से उठाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में शव को नहर किनारे फेंक दिया।

यह घटना शुक्रवार अल सुबह 3 बजे सबके सामने आई, जब बच्ची का शव बरामद हुआ। परिजनों और आदिवासी समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिन्होंने चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, और लोग आरोपी को फांसी देने की मांग करते रहे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हालात को शांत करने के लिए एसडीएम सरोज सिंह परिहार, एसडीओपी राजू रजक और थाना प्रभारी अनूप सिंह उइके ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अंततः, थाना प्रभारी ने लिखित आश्वासन दिया कि 10 दिन के भीतर न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा, तब जाकर परिजनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई है। एसडीओपी राजू रजक ने कहा कि इस कुकर्म में शामिल आरोपी को पछतावा करने का कोई मौका नहीं मिलेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031