नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: पति पर हत्या का आरोप, सुसाइड नोट नहीं मिलने से बढ़ी जांच की जिम्मेदारी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: पति पर हत्या का आरोप, सुसाइड नोट नहीं मिलने से बढ़ी जांच की जिम्मेदारी


WhatsApp Icon

28/12/2024 11:34 PM Total Views: 464096

भोपाल। कोहेफिजा स्थित जैन नगर लालघाटी में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शनिवार को मायके वालों के सामने शव का पीएम कराया गया। इस दौरान मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए।

मायके वालों का आरोप है कि दहेज में 15 लाख रुपए दिए थे। पांच लाख की और मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर मेरी बेटी को मार दिया। मृतका छह बहनों में पांचवें नंबर की थी। आज सुबह मोर्चरी में मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मामला नवविवाहिता का होने के कारण एसीपी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मायके पक्ष के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जानकारी के अनुसार आरती द्विवेदी (28) मूलत: बड़ा महलहरा छतरपुर की रहने वाली थी। करीब आठ महीने पहले अप्रैल में उसकी शादी जैन नगर लालघाटी में रहने वाले अक्षय द्विवेदी के साथ हुई थी। अक्षय एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर है। अक्षय के तीन मंजिला मकान में उसका कमरा दूसरी मंजिल पर है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गुरुवार रात करीब एक बजे वह काम से घर लौटा तो पत्नी आरती ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले दादा-दादी के कमरे में जाकर सो गया। सुबह करीब पांच बजे दोबारा अपने कमरे पर पहुंचा तब भी आरती ने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका के चलते परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा तो आरती फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

शनिवार को कराया गया शव का पीएम

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार को मायके वालों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस दौरान मोर्चरी के सामने दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरती को प्रताड़ित करने समेत कई प्रकार के गंभीर आरोप भी लगाए। पुलिस का कहना है कि बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी करेंगे मामले की जांच 

मायके वालों का आरोप था कि ससुराल वाले आरती को प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी जानकारी उसने घरवालों को दी थी। गुरुवार रात भी छोटी बहन से बातचीत में उसने प्रताड़ित का जिक्र किया था, तब घर वालों ने अगले दिन भोपाल आकर उसे ले जाने का बोला था। शुक्रवार सुबह मायके वालों को फांसी लगाने की जानकारी मिली। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण जांच एसीपी द्वारा की जाएगी।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930