नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पत्नी की मौत पर पति ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, ठंड में लगाए 2 दिन में 8 बोतल लापरवाही इलाज से गई जान! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पत्नी की मौत पर पति ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, ठंड में लगाए 2 दिन में 8 बोतल लापरवाही इलाज से गई जान!


WhatsApp Icon

25/12/2024 9:55 AM Total Views: 491382

सारनी। नगरपालिका परिषद के वार्ड क्रमांक एक निवासी बृजेश पटेल ने अपनी पत्नी ज्योति पटेल की दुखद मृत्यु को लेकर शॉपिंग सेंटर स्थित डॉक्टर संजय बडोदिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बृजेश पटेल ने कहा कि डॉक्टर के गलत उपचार के कारण उनकी पत्नी की जान चली गई। उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत सारनी थाने में दर्ज करवाने का निर्णय लिया है।

बृजेश ने बताया कि उनकी 32 वर्षीय पत्नी ज्योति पटेल का पिछले चार माह से नागपुर में बीपी और किडनी इन्फेक्शन का इलाज चल रहा था। 20 दिसंबर को अचानक ज्योति की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टर संजय बडोदिया के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने पहले से चल रहे नागपुर के उपचार का पर्चा देखने के बाद नागपुर की दवा को रोककर नई दवाई लिखी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दो दिन का उपचार, 6 हजार की फीस

बृजेश ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ज्योति को दो दिनों में करीब 8 बोतलें और कई इंजेक्शन लगाए, और इलाज के लिए 6 हजार रुपये की फीस वसूली। इसके बावजूद, ज्योति की हालत बिगड़ती गई और रविवार- सोमवारी रात 3 बजे उनकी सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

उन्हें तुरंत मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के एरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पाढर रेफर किया गया। लेकिन पाढर पहुंचने के दस मिनट बाद ही ज्योति पटेल की मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से परिवार के लिए अब एक महत्वपूर्ण सवाल उठ खड़ा हुआ है: क्या इलाज में लापरवाही और गलत दवा के कारण ही यह जानलेवा स्थिति बनी?

बृजेश ने डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले की शिकायत सारनी थाने में दर्ज कराएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सावधान रहने की अपील की है ताकि कोई और उनके पत्नी जैसे हालातों का शिकार न हो।

इसके अलावा अन्य लोगों ने भी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत करने का निर्णय लिया है। वार्ड क्रमांक 01 निवासी– दिलीप कुम्हार ने बताया कि उनके पिता को भी डॉक्टर संजय बडोदिया द्वारा उपचार के दौरान अटैक पेशेंट होते हुए सलाइन की बोतल देकर गंभीर कर दिया था इसके बाद उनको बैतूल ले जाकर उपचार कराया गया जहां से उनके स्थिति में सुधार हुआ।

इस बारे में क्लीनिक संचालक डॉ. संजय बड़ोदिया का कहना है कि, ज्योति का उपचार सही तरीके से किया और मुझ पर लगे आरोप निराधार है। हां मेरे द्वारा नागपुर के चल रहे दवाइयां को बंद करवाया गया था। और दो स्लाइन कि बोतल लगवाई गई थी। क्योंकि नागपुर की दवाइयां से आराम नहीं था। अगर नागपुर की दवाइयां से आराम होता तो हमारे पास नहीं आते।

यह मामला न केवल बृजेश पटेल के परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। क्या प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर उचित कदम उठाएगा? यह एक महत्वपूर्ण सवाल है, जिसका जवाब आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031