नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गाड़ी में लगी आग में जिंदा जला युवक, मची हड़कंप! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गाड़ी में लगी आग में जिंदा जला युवक, मची हड़कंप!


WhatsApp Icon

24/12/2024 8:01 PM Total Views: 493289

धार। मनावर के पास मंगलवार दोपहर की एक दिल दहला देने वाली घटना में सिंघाना से बड़वानी की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ड्राइवर कार के अंदर ही जिंदा जल गया। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

आग लगने का मंजर

घटना के समय पास के खेत में काम कर रहे अनिल पंवार ने बताया कि जब उन्होंने देखा कि एक कार तेज आग में जल रही है, तो उन्होंने पास जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि एक युवक स्टीयरिंग में फंसा हुआ था और आग तेजी से फैल रही थी। अनिल ने कार के विंडो के शीशे तोड़कर युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से बढ़ रही थी कि वह युवक को बाहर निकालने में असफल रहा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हादसे की सूचना

अपने स्तर पर अनिल ने तत्काल सिंघाना चौकी को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से और पानी के टैंकर का इस्तेमाल कर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक युवक का केवल कंकाल ही बचा था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आग लगने का कारण अज्ञात

इस हादसे के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिर कार में आग कैसे लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने लोगों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031