नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
2 दिन से लापता अधेड़ का खेत में मिला गला कटा शव! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

2 दिन से लापता अधेड़ का खेत में मिला गला कटा शव!


WhatsApp Icon

22/12/2024 9:36 PM Total Views: 464751

चिचोली। रविवार सुबह बैतूल के आलमपुर गांव के पास खेत में एक अधेड़ व्यक्ति की गला कटी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बाला वरकड़े के रूप में की गई है, जो दो दिन पहले से लापता थे।

पूर्व जनपद सदस्य डोमा सिंह कुमरे ने बताया कि गांव के पास लालमन के खेत में जब ग्रामीण पहुंचे, तो शव को देखकर चौंक गए। मृतक शुक्रवार शाम को जानवर चराने के बाद घर लौटा था और दुकान जाने का कहकर बाहर निकला। उसके घरवालों ने शुक्रवार रात से उसकी तलाश शुरू की थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हृदयविदारक परिस्थितियाँ

मृतक की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई पाई गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह हत्या की एक जघन्य वारदात है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

एएसपी कमला जोशी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। मृतक के तीन बच्चे हैं और वह आलमपुर के पटेल ढाना का निवासी था, जो खेती का काम करता था। घटना से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।

एक और हत्या की वारदात

गौरतलब है कि यह घटना चिचोली थाना क्षेत्र में शनिवार से हत्या की दूसरी वारदात है। शनिवार सुबह आमला निवासी एक युवक की सिर कुचली लाश हाईवे पर मिली थी, जिसका मामला अभी तक सुलझा नहीं पाया है। इन लगातार बढ़ती हुई हत्या की घटनाओं ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दी जा सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930