नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ट्रक-बाइक टक्कर: दो भाइयों की दर्दनाक मौत, चालक फरार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ट्रक-बाइक टक्कर: दो भाइयों की दर्दनाक मौत, चालक फरार


WhatsApp Icon

16/12/2024 4:52 PM Total Views: 464394

बैतूल। बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर रविवार रात लगभग 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने दो भाइयों की जिंदगी छीन ली। तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

शादी से लौटते हुए हुआ हादसा  

पुलिस के मुताबिक, बोखारीखापा निवासी 27 वर्षीय राहुल झारेकर और 15 वर्षीय दक्ष गायकवाड़ महाराष्ट्र के परतवाड़ा से एक शादी से लौट रहे थे। जब वे सावलमेंढा के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। दक्ष ने अस्पताल जाते समय एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का भैंसदेही में पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी रामप्रसाद कीर ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है और उसकी पहचान एवं तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहरी छानबीन कर रही है ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930