नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी : टॉकीज में दिखी “पुष्पा 2” कि सीक्वल : शो के बाद एक्शन के साथ युवक की पिटाई! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी : टॉकीज में दिखी “पुष्पा 2” कि सीक्वल : शो के बाद एक्शन के साथ युवक की पिटाई!


WhatsApp Icon

09/12/2024 10:21 PM Total Views: 491343

सारणी। फिल्म “पुष्पा 2” के शो के बाद कांतिशिवा सिनेमा में हुई एक शर्मनाक घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। रविवार 8 दिसंबर कि रात, टॉकीज के बाहर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें कुछ युवक उसे धुनते और एक युवक चाकू लेकर उसे डराते नजर आ रहे हैं।

क्या हुआ घटना के दौरान?

बताया जा रहा है कि एक युवक ने फिल्म देखते समय सामने की सीट पर पैर रख दिया, जिससे वहां बैठे युवकों में विवाद उत्पन्न हो गया। शो खत्म होने के बाद, युवकों ने उस युवक को बाहर बुलाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। यह मारपीट तब और भयानक हो गई जब एक युवक ने चाकू निकालने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद एक वार्ड क्रमांक – 04 के पार्षद किरण झरबडे ने बहादुरी दिखाते हुए बीच-बचाव किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

रात की दूसरी घटना

लेकिन यह सारा मामला यहीं नहीं रुका। फिल्म खत्म होने के बाद, पीड़ित युवक ने अपने घर लौटने का प्रयास किया, लेकिन नगरपालिका चौराहे पर फिर से बेरहमी से पीटा गया। रात तीन बजे, जब वह अपने घर पर था, तो फिर से कुछ युवक उसके घर पहुंच गए। इस बार उसकी मां ने डायल हंड्रेड को कॉल किया, जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

जब पीड़ित युवक रात में थाने पहुंचा, तब उसकी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। लेकिन सोमवार की दोपहर को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एक आरोपी, सोहेल पिता आबिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कांतिशिवा सिनेमा के संचालक विवेक मालवीय ने इस घटना पर अपने जानकारी न होने की बात कहते हए बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और वहां की व्यवस्था मैनेजर संभालते हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031