नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: जर्जर लोहा पुल से वार्डवासियों में बढ़ी दुर्घटना की आशंका, कोई ध्यान नहीं! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: जर्जर लोहा पुल से वार्डवासियों में बढ़ी दुर्घटना की आशंका, कोई ध्यान नहीं!


WhatsApp Icon

05/12/2024 11:32 PM Total Views: 460475

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के वार्ड क्रमांक 10 स्थित मछली काटा में 47 साल पुराना लोहा पुल अब जर्जर होकर डगमगाने लगा है, जिससे स्थानीय बसिंदों में दुर्घटना का डर बढ़ गया है। करीब 3 हजार की आबादी वाले मत्स्य व्यापार से जुड़े इस वार्ड का एकमात्र आवागमन का रास्ता इसी पुल के माध्यम से होकर गुजरता है, जो नगरीय क्षेत्र को जोड़ता है।

 

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह जर्जर पुल हर दिन सैकड़ों चार पहिया और दो पहिया वाहनों का भारी बोझ उठाता है, जिसमें छात्रों को ले जाने वाली स्कूल वैन भी शामिल हैं। वर्षों से वार्डवासियों ने इस पु‍ल के खस्ताहाल की जानकारी मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी और नगर पालिका परिषद को दी, लेकिन दोनों प्रबंधनों ने अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर बार अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हैं और ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने इस गंभीर मामले पर ध्यान दिया। वार्ड क्रमांक 10 के निवासी अब असमंजस में हैं, केवल यही सोचते रह जाते हैं कि क्या उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार करना होगा, ताकि नगर पालिका या पावर कंपनी इस जर्जर पुल की मरम्मत के लिए कदम उठाएं।

वार्डवासियों के बीच चिंता का विषय यह है कि क्या कोई प्रभावशाली आवाज इस जर्जर पुल के हालात सुधारने के लिए उठेगी ताकि बड़ा हादसा टल सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31