नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शाहपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: अज्ञात चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शाहपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: अज्ञात चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

26/11/2024 11:37 PM Total Views: 421044

बैतूल। थाना शाहपुर के चौकी भौरा में दर्ज एक अज्ञात चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला अपराध क्रमांक 206/24, धारा 457 और 380 भादवि से सम्बंधित है। फरियादी शशि भास्कर (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम खापा ने 06 मई 2024 को अपनी संपत्ति से 40 बोरी चावल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर, श्री मयंक तिवारी की देखरेख में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर एवं चौकी प्रभारी नीरज खरे ने सक्रियता से कार्य करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गिरफ्तार आरोपी:

1. भग्गी उर्फ विजय बरस्कर

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

2. रामजीलाल मवासे

बरामद सामग्री:

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई 40 बोरियों में से 16 बोरी चावल बरामद किए गए हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस टीम की भूमिका:

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, चौकी प्रभारी नीरज खरे, प्रधान आरक्षक कुवरलाल नागले, आरक्षक धीरज, और आरक्षक करन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी मेहनत और तत्परता ने इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह सफलता शाहपुर पुलिस की सक्रियता और सजगता को दर्शाती है, और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने में सहायता मिल रही है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930