नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल : निजी कॉलेज परिसर से एक लाख रुपए की अवैध शराब जब्त – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल : निजी कॉलेज परिसर से एक लाख रुपए की अवैध शराब जब्त


WhatsApp Icon

22/11/2024 5:10 PM Total Views: 472226

बैतूल। चिचोली में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने एक निजी कॉलेज परिसर से एक लाख रुपए से अधिक की अवैध शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान 18 पेटियों में देशी और अंग्रेजी वाइन पाई गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

आबकारी वृत्त चिचोली के प्रभारी अधिकारी सुरेंद्र देवांगन के अनुसार, विभाग को सूचना मिली थी कि चिचोली-हरदा हाईवे पर स्थित एक महाविद्यालय में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इसी आधार पर सुबह सयुक्त छापेमारी की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 6 पेटी देसी शराब, 4 पेटी गोवा की अंग्रेजी शराब, 5 पेटी बीयर, 1 पेटी व्हिस्की और 2 पेटी ओसी व्हिस्की सहित कुल 18 पेटी शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कॉलेज स्टाफ से पूछताछ के दौरान बताया गया कि वे लगभग एक सप्ताह से छुट्टी पर हैं और उन्हें नहीं पता कि कॉलेज के परिसर में शराब की पेटियाँ कैसे आई। कॉलेज परिसर के अंदर सीढ़ियों के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई थीं, और इस दौरान कॉलेज में छात्र नहीं थे।

अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज के कई कमरों में ताले लगे हुए थे और जब्त की गई शराब के बैच नंबर की जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि शराब कहाँ से आई है। इसके अलावा, कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि परिसर में चौकीदार भी नहीं था।

आबकारी विभाग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। तलाश जारी है कि मामले में किसकी संलिप्तता है और आगे की कार्रवाई क्या होगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930