नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल : कोलगांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव का किया गया पोस्मार्टम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल : कोलगांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव का किया गया पोस्मार्टम


WhatsApp Icon

22/11/2024 4:39 PM Total Views: 386564

बैतूल। शुक्रवार को बैतूल के कोलगांव में 35 वर्षीय प्रतिभा वाघमोडे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रतिभा को उसके परिजन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल से जिला अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, जब उसके परिजन शव को घर ले जाने लगे, तब ग्वालियर में उसके मायके पक्ष ने घटनाक्रम पर शक जताते हुए जांच की मांग की।

बैतूल बाजार टीआई अंजना धुर्वे ने बताया कि नंदू वाघमोडे की पत्नी प्रतिभा की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। सूत्रों के अनुसार, वह इंदौर में अपने पति के साथ रहती थी और हाल ही में कुछ समय के लिए गांव आई थी। पिछले एक दिन में मासिक धर्म के दौरान उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, जिसके चलते परिजन उसे अस्पताल ले गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जब परिवार ने उसकी अंत्येष्टि करने का मन बनाया, तब मृतिका के मायके पक्ष ने पुलिस से मांग की कि उनकी संदिग्ध मौत की जांच की जाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अंत्येष्टि पर रोक लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मृतका का शव जल्द ही जिला अस्पताल लाया जाएगा, जहां उसका पीएम करवाकर मामले की जांच शुरू की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930