नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
वार्ड क्रं-10 एमडब्ल्यू कॉलोनी में हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के नीचे अतिक्रमण: विभाग की अनदेखी से जान का खतरा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

वार्ड क्रं-10 एमडब्ल्यू कॉलोनी में हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के नीचे अतिक्रमण: विभाग की अनदेखी से जान का खतरा


WhatsApp Icon

19/11/2024 12:51 AM Total Views: 490359

बैतूल/सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के वार्ड क्रमांक 10 मछली काटा में उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के नीचे मकान बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार, लगभग 5 से 6 मकान इस खतरनाक क्षेत्र में बन चुके हैं, जिससे वहां रहने वाले परिवारों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है।

 

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हाल ही में हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन के नीचे एक नया मकान बनाने का कार्य जारी है। यह अत्यंत चिंताजनक है, क्योंकि ट्रांसमिशन विभाग की ओर से इन जिम्मेदारियों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय निवासी इस बात से हैरान हैं कि ट्रांसमिशन कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से अब तक निरीक्षण नहीं किया और न ही किसी मकान मालिक को नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, हाई टेंशन टावर के आसपास निश्चित दूरी तक कोई भी आबादी बसाने की अनुमति नहीं है। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसे नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाती है। यह सवाल उठता है कि मछली काटा क्षेत्र में यह नियम क्यों लागू नहीं हो रहा है?

इस लापरवाही के चलते उनका जीवन हमेशा खतरे में है। अगर प्रशासन और ट्रांसमिशन कंपनी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो न केवल यहा रह रहे परिवार खतरे में रहेंगे, बल्कि एक बड़े हादसे का शिकार बन सकते है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031