नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज: “स्वर्गीय रविंद्र देशमुख को न्याय दिलाने के लिए व्यापारियों ने दिखाई एकता, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!” – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज: “स्वर्गीय रविंद्र देशमुख को न्याय दिलाने के लिए व्यापारियों ने दिखाई एकता, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!”


WhatsApp Icon

17/11/2024 11:25 PM Total Views: 461032

बैतूल/सारणी। बगडोना, पाथाखेड़ा, और सारनी में रविवार को व्यापारियों ने “एसआईटी टीम, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद!” और “भाजपा नेता भगोड़ों को समर्थन देना बंद करो!” के नारे लगाते हुए नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यह आंदोलन स्वर्गीय रविंद्र देशमुख की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग के लिए किया गया, जो सारनी क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वाले मास्टरमाइंड के कारण हुआ।

समाज एवं स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस भगोड़े रंजीत सिंह, प्रकाश, करण, और लेडी डॉन नाजिया की गिरफ्तारी में असफल रही है, जिससे उनका गुस्सा बढ़ गया है। आंदोलनकारी इस बात पर जोर देते हैं कि यह मामला राजनीतिक नहीं है, बल्कि एक पिता, पत्नी, और पुत्र के जीवन संरक्षक एक व्यक्ति एक परिवार के सदस्य की दुखद मृत्यु की कहानी है। रविंद्र को क्षेत्र में अपराधों के सरगना रणजीत सिंह द्वारा प्रताड़ित किया गया, जो अंततः उनकी आत्महत्या का कारण बना।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

स्थानीय व्यापारियों और युवाओं के एकजुट प्रयास ने दिखाया कि लोग भाजपा की राजनीतिक अन्याय नहीं सहेंगे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को चेतावनी दी है, कि अगर वे इस भगोड़े का संरक्षण देना बंद नहीं करती है, तो एक न एक दिन उनकी भी असलियत सामने आएगी। कि जिले में किसने कहा और कौन से जगह पर भगोड़े रंजीत और उसके साथियों को 8 घंटे की संरक्षण दी थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस घटना ने न केवल स्थानीय समुदाय में एक अलर्ट पैदा किया है, बल्कि यह प्रशासन के प्रति गहरी असंतोष का भी प्रतीक है। क्या यह प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा, या नागरिकों को खुद ही आगे बढ़कर अपने समाज के चाहिते बेटे को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा? जनता अब न्याय की आस में है और अब प्रशासन को उनकी आवाज़ को सुनने का समय आ गया है।

आम नागरिकों का यह आंदोलन बताता है कि जब बात इंसाफ की होती है, तो क्षेत्र के लोग एकजुट होकर खड़े होते हैं। क्या पुलिस और प्रशासन इस घड़ी में सक्रियता दिखाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह संघर्ष अधिकारियों को सही दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित करेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930