नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ठंड से बचाव के लिए कलेक्टर ने अलाव की व्यवस्था के दिए निर्देश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ठंड से बचाव के लिए कलेक्टर ने अलाव की व्यवस्था के दिए निर्देश


WhatsApp Icon

15/11/2024 2:46 PM Total Views: 460948

बैतूल। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले की सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के कारण आम जनता और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, कलेक्टर ने नगर के मुख्य चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर, अस्पताल परिसर, रैन बसेरे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शीघ्र अलाव लगाने का आदेश दिया है।

कलेक्टर ने आदेश में यह भी निर्देशित किया कि अलाव के स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। हाल ही में तापमान में गिरावट के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है, जिससे सार्वजनिक अलाव की आवश्यकता बढ़ गई है। इस पहल के माध्यम से प्रशासन ठंड के कारण होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए तत्पर है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस निर्णय से नागरिकों को ठंड के दिनों में राहत मिलेगी और शीतलहर के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31