नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सतपुड़ा प्लांट मुख्यालय पर ठेका कामगारों के हितों को लेकर त्रिपक्षीय बैठक संपन्न – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सतपुड़ा प्लांट मुख्यालय पर ठेका कामगारों के हितों को लेकर त्रिपक्षीय बैठक संपन्न


WhatsApp Icon

10/11/2024 10:38 AM Total Views: 490392

लोकनाथ एवं क्रांति कंपनी में श्रमिकों का हो रहा है शोषण, जवाबदार अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं ठोस कार्रवाई

सारनी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में लोकनाथ और क्रांति कंपनी के ठेका कामगारों के शोषण के मामलों में सुधार के उद्देश्य से एक त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला श्रम अधिकारी धम्मदीप भगत, श्रम निरीक्षक अक्षय बानिया, प्लांट प्रबंधन के श्रम कल्याण अधिकारी नरेश पंवार, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख विनय डोंगरे और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में ठेका श्रमिकों की श्रेणियों के निर्धारण पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका, जिससे उपस्थित अधिकारी निराश दिखे। इसके अलावा, लोकनाथ और क्रांति कंपनियों में श्रमिकों के शोषण को लेकर पहले की जांच में कुछ अनियमितताएं पाई गई थीं, जिनपर कार्यवाही में विफलता रही। लोकनाथ कंपनी पर श्रम न्यायालय में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन क्रांति कंपनी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैठक में शामिल होने आए श्रमिक बाहरी इंतजार करते रहे, जबकि लोकनाथ कंपनी के सुपरवाइजर भी परिसर में उपस्थित रहे, ताकि कोई श्रमिक बैठक के अंदर जाकर अपनी समस्याएं ना बता सके। इससे यह स्पष्ट हो गया कि ठेका श्रमिकों की आवाज़ को सुनने में गंभीरता की कमी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बैठक के बाद, प्रबंधन द्वारा किसी ठोस निर्णय या प्रोसिडिंग मुहैया नहीं कराई गई। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ ने कलेक्टर महोदय से फिर से आवेदन देकर जिला कलेक्टर मुख्यालय पर एक नई त्रिपक्षीय बैठक कराने की मांग की।

विभाग प्रमुख विनय डोंगरे का बयान: 

“स्थानीय श्रमिकों के शोषण के मामले को मैंने बैठक में जोरदार तरीके से उठाया। ऑपरेटरों की श्रेणी पर प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो हम कलेक्टर या न्यायालय के समक्ष श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए और भी कदम उठाएंगे।”

यह बैठक एक बार फिर यह दर्शाती है कि ठेका कामगारों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है और उन्हें अपनी बात रखने के लिए प्रभावी मंच की तलाश जारी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031