नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल-रानीपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 15 घायल, 2 मजदूरों की मौत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल-रानीपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 15 घायल, 2 मजदूरों की मौत


WhatsApp Icon

27/10/2024 11:21 AM Total Views: 489609

बैतूल। बैतूल से रानीपुर मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर बाकुड़ व दुलारा निवासी है जो दीपावली मनाने कन्याकुमारी से अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 21 मजदूर शनिवार को कन्याकुमारी से बैतूल पहुंचे थे, लेकिन जब उन्हें बस नहीं मिली, तो वे कमानी गेट से ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने घर की ओर निकल पड़े। रानीपुर और बैतूल के मध्य बंजारी माई के पास मजदूरों से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मजदूरों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि चालक तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।

स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कीजा रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031